Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वोट बैंक और राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ दलों ने भाषा का खेल खेला- कर्नाटक के दौरे पर बोले पीएम मोदी

PM Modi in Karnatka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “पिछले 9 सालों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से, बहुत कुशलता से कार्य करने का प्रयास किया गया है.”

PM NARENDRA MODI KARNATKA

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो ani)

PM Narendra Modi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) कर्नाटक दौरे पर पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने यहां चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया. इससे पहले उन्होंने चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री मोदी ने मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन के अलावा एक जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि “आजादी के अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है. कई बार लोग पूछते हैं कि भारत इतने कम समय में वकसित कैसे होगा? इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम हैं, ये इतने कम समय में ये कैसे पूरा होगा? इस सवाल का एक ही जवाब है सबका प्रयास.

‘9 सालों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ईमानदारी से काम हुआ’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कहा कि “पिछले 9 सालों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से, बहुत कुशलता से कार्य करने का प्रयास किया गया है. देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े अनेक रिफॉर्म किए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि “चिक्काबल्लापुर की भूमि ने लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य प्रदान करके मानवता की सेवा के मिशन को पोषित किया है. ये उपलब्धियां अद्भुत रही हैं. साथ ही आज यहां जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जा रहा है, वह इस महान मिशन को और मजबूत करेगा.”

हमारा प्रयास भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का रहा है. हमने गरीब मिडिल क्लास के आरोग्य को प्राथमिकता दी है. हमने देश में सस्ती दवाओं की दुकानों, जनऔषधि केंद्र खोले हैं.

कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का भी करेंगे उद्घाटन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही दोपहर में करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो में सवारी भी करेंगे. इसके अलावा कर्नाटक के दावणगेरे में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का समापन करेंगे. इस दौरान वे एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वे वहां रोड शो भी कर सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest