Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सत्येंद्र जैन को SC से बड़ी राहत, खराब स्वास्थ्य के चलते मिली 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत, दिल्ली से बाहर जाने की नहीं मिली अनुमित 

Satyendar Jain Bail: स्वास्थ्य कारणों से दी गई जमानत की शर्तों के मुताबिक, वह बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकेंगे. वह किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहेंगे.

Satyendar Jain

सत्येंद्र जैन

Satyendar Jain: दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि आप नेता सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर शर्तों के साथ जमानत दी जाएगी. स्वास्थ्य कारणों से दी गई जमानत की शर्तों के मुताबिक, वह बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकेंगे. वह किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येंद्र जैन को 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है.

बीते दिन गुरुवार को सत्येंद्र जैन को गुरुवार सुबह शहर की तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर जाने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जैन को बाद में शहर के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल के आईसीयू वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया. जेल अधिकारियों के मुताबिक, सत्येंद्र गुरुवार सुबह 6 बजे केंद्रीय जेल नंबर 7 स्थित अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में जैन फिसलकर गिर गए. एक अधिकारी ने कहा, “उन्हें कमजोरी के लिए निगरानी में रखा गया था.

जेल प्रशासन के मुताबिक डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की जा रही है. सत्येंद्र को पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की थी. इससे पहले इस सोमवार को पुलिस उन्हें रीढ़ की समस्याओं की जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई थी. जेल अधिकारियों ने बताया था कि रीढ़ की हड्डी की समस्या की वजह से जैन 15 दिनों में कम से कम एक बार अस्पताल आते हैं. वह पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल गए थे और दूसरी राय चाहते थे. शनिवार को उसे सफदरजंग रेफर किया गया था.

‘उस तानाशाह की एक ही सोच है’

सत्येंद्र जैन की इस हालत को लेकर सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है. उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ “मैं” में ही जीता है. वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है. भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे. ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें”.

आप पार्टी ने एक बयान में लिखा है कि जैन ने पिछले एक साल में 35 किग्रा वजन कम किया है, जिससे “कई स्वास्थ्य जटिलताएं जैसे रीढ़ की हड्डी में चोट, कमर दर्द, चक्कर आना, स्लिप डिस्क और मांसपेशियों के एट्रोफी के कारण पुरानी पीठ दर्द” हुआ है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital