Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के मंत्री को दी सलाह, ‘लोकतांत्रिक स्वतंत्रता…’

Tariq Ahmad India Visit: ब्रिटेन के विदेशी राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद भारत दौरे पर हैं. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की.

भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के विदेशी राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने सोमवार (29 मई) को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. उनका यह दौरा 27 मई से 31 मई तक है. इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई.

जयशंकर ने भारत दौरे पर आए तारिक अहमद से ब्रिटेन में भारत के राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को रोकने को कहा.  राष्ट्रमंडल और विकास राज्य मंत्री लॉर्ड अहमद के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने खालिस्तान समर्थकों की तरफ से लंदन की गई तोड़फोड़ का मुद्दा भी उठाया. मार्च में हुए इस घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद लंदन में भारतीय मिशन पर हमले के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपी थी.

यूके का 12वां सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर था भारत 

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने यात्रा पर आए मंत्री के साथ मुक्त व्यापार समझौते और दक्षिण एशिया से लेकर हिंद-प्रशांत और जी20 तक कई मुद्दों पर चर्चा की. अब तक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर भारत और ब्रिटेन के बीच नौ दौर की बातचीत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में बोले राहुल गांधी ‘PM मोदी को लगता है वे सब जानते हैं, वे भगवान को भी सिखा सकते हैं’, RSS पर भी साधा निशाना

भारत और यूके पिछले साल जनवरी से एक एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं. इसका लक्ष्य एक व्यापक समझौते को मजबूत करना है. यूके सरकार के आंकड़ों के अनुसार भारत 2022 में का 12वां सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर था, जो यूके के कुल व्यापार का 2.1 प्रतिशत था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital