देश

CAA से पाक, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित लोगों के सम्मानजनक जीवन का मार्ग खुला: CM

Citizenship Amendment Act (CAA) : भारत में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने के बाद सत्तापक्ष और विपक्षी नेताओं के बयान आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड नेता एवं देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने CAA को ऐतिहासिक निर्णय बताया. उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले— “मनुष्यता को आह्लादित करने वाले इस मानवीय निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं. पीड़ित मानवता के कल्याणार्थ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है.”

सीएम ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के पात्रों को शुभकामनाएं भी दीं, उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत भारत की नागरिकता प्राप्त करने जा रहे सभी भाइयों-बहनों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं.

यह भी पढ़िए— Citizenship Amendment Act Explainer: एक क्लिक पर समझिए CAA क्या है, देश में ये क्यों लाया गया और इसके विरोध में कौन हैं?

सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी पुलिस अलर्ट पर

CAA का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है. उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने सभी जिलों पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. राजधानी लखनऊ के संवेदनशील इलाकों में यूपी पुलिस पैदल गश्त कर रही है. कई क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस-फोर्स के साथ सड़कों पर भी उतरे हैं. पुलिस की ओर से पुराने लखनऊ में मार्च निकाला जाएगा. संवेदनशील माने जाने वाली जगहों पर भी चौकसी बढ़ाई गई है.

हमने जो कहा सो किया— भाजपा का बयान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू करने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सराहना की जा रही है. BJP के ऑफिशियल X हैंडिल पर एक ग्राफिक्स शेयर कर कहा गया— हमने जो कहा सो किया!

यह भी पढ़िए: आखिरकार नागरिकता संशोधन कानून लागू, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, पाक अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम बनेंगे भारतीय नागरिक

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

15 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

28 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

41 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

53 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago