Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chitrakoot में बस और बोलेरो की भीषण टक्कर, पांच लोगों की जान गई, 6 गंभीर

पुलिस ने सभी घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया लेकिन यहां से सभी को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गम्भीर है.

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Chitrakoot News:  चित्रकूट से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रैपुरा थाना के बगरेही लालापुर के पास भयंकर सड़क हादसा होने के बाद चीख-पुकार मच गई. पुलिस के मुताबिक परिवहन विभाग की जनरथ और बोलेरो की आसने – सामने सीधी टक्कर होने के कारण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसा होने के तुरंत बाद ही प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रामनगर और जिला अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गम्भीर होने के कारण घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है. इस हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है. बता दें कि मंगलवार की सुबह बांदा से अयोध्या जा रही जनरथ बस करीब 11:45 बजे चित्रकूट से रवाना हुई. बताया जा रहा है कि जैसे ही बस रैपुरा थाना के बगरेही गांव के पास पहुंची तो ठीक सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, टक्कर इतनी भयंकर थी की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और हादसे के बाद ही चीख-पुकार मच गई. इस पर लोग घटना स्थल की ओर भागे और बचाने की कोशिश की. इसी के साथ पुलिस को सूचना भी दी. तो वहीं बोलरो मध्य प्रदेश की बताई जा रही है. इस कार में 11 लोग सवार थे. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया लेकिन यहां से सभी को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गम्भीर है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर में पुजारी पद के लिये आए 3 हजार आवेदन, साक्षात्कार के लिए 200 को बुलाया गया

वहीं घायलों में 4 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. इस हादसे में 11 लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. तो वहीं बस में सवार यात्रियों के लिए खबर सामने आई है कि इस हादसे में बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं, जिसमें से1 यात्री को गम्भीर चोटें आने पर जिला अस्पलात में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital