देश

Cyclone Hamoon: बंगाल की खाड़ी में पनपा चक्रवाती तूफान, भारत के इन राज्यों पर होगा असर, तटीय क्षेत्रों से लोगों को हटाने की कवायद शुरू

Cyclone Hamoon In Bay of Bengal: भारतीय उपमहाद्वीप में एक बार चक्रवाती तूफान का खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन (गहरा दबाव का क्षेत्र) सोमवार रात चक्रवात में बदल गया है. जिसके चलते तटीय इलाकों में बारिश होने लगी है और तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने इस चक्रवाती तूफान को साइक्‍लोन हामून (Cyclone Hamoon) नाम दिया है. यह बंगाल की खाड़ी से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से अभी कहा गया है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में चक्रवात के असर से बारिश होगी, हालांकि इस चक्रवात का भारत पर कोई बड़ा असर नहीं होगा. वहीं, मौसम पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में ओडिशा में लगभग 15 मिमी बारिश हुई. मौसम कार्यालय ने कहा कि आने वाले मंगलवार को तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 24 अक्‍टूबर, मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) हो सकती है.

निचले इलाकों से लोगों को निकालने का निर्देश

साइक्‍लोन हामून के कारण ओडिशा सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है और प्रशासन को भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों से लोगों को निकालने का आदेश दे दिया गया है. जिसके उपरांत तटीय क्षेत्रों से लोगों को हटाने की कवायद शुरू कर दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक तस्‍वीर शेयर कर चक्रवात की स्थिति बताई. विभाग ने कहा कि, बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन चक्रवात में बदल गया है. जो बंगाल की खाड़ी से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है, आशंका है कि यह बांग्लादेश की ओर जाएगा.

यह भी पढ़िए: Cyclone Biparjoy: जखाऊ पोर्ट से शाम टकराएगा ‘बिपरजॉय’, कच्छ और सौराष्ट्र में रेड अलर्ट, एक लाख लोगों को किया गया शिफ्ट

14KM प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान हामून 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम 5.30 बजे यह ओडिशा राज्‍य के पारादीप से लगभग 230 किमी और पश्चिम बंगाल में दीघा से 360 किमी दक्षिण में था. इस चक्रवाती तूफान को हामून नाम ईरान ने दिया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

3 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

4 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

14 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

16 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

19 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

22 minutes ago