Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: फूलन देवी हत्याकांड की CBI जांच की उठी मांग, योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Phoolan Devi Case: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फूलन देवी की पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी पोषित माफियाओं से फूलन देवी की संपत्ति को मुक्त करवाकर उनकी माता के नाम किए जाने की मांग को लेकर केंद्र व राज्य सरकार को पत्र लिखा है.

sanjay-nishad

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (फोटो ट्विटर)

UP Politics: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री डॉ संजय निषाद ने केंद्र और राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर फूलन देवी (Phoolan Devi) हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. इस सम्बंध में उनके द्वारा भेजा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पत्र में फूलन देवी की संपत्ति को मुक्त करा कर उनकी मां को भी देने की मांग की गई है और साथ में उनके नाम पर सेल्फ डिफेंस सेंटर भी खोलने की मांग की गई है.

क्या लिखा है पत्र में?

सोशल मीडिया पर वायरल संजय निषाद के पत्र में लिखा है, “पूर्व सांसद बहन वीरांगना फूलन देवी मछुआ समाज की नहीं विश्व की महिलाओं के लिए आदर्श रही हैं. उन्होंने समाज को जागरुक करने के लिए अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला. फूलन देवी ने जुल्म और अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण के खिलाफ महिलाओं के सम्मान की रक्षा और उनके हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी है.”

मंगलवार को फूलन देवी की पुण्य तिथि थी. इसी मौके पर संजय निषाद ने अपनी मांगें केंद्र व राज्य सरकार के सामने रखी. इस मौके पर उन्होंने कहा, “फूलन देवी की सपा पोषित माफियाओं से संपत्ति को मुक्त करवाकर उनकी माता को नाम की जाए.” संजय निषाद ने कहा, “फूलन देवी की माता को सांसद की माता होने का अधिकार दिया जाए और उनके नाम पर महिलाओं के सेल्फ डिफेंस सेंटर खोले जाएं. साथ ही पूर्व सांसद के गांव को आदर्श गांव के तौर पर विकसित किया जाए.”

ये भी पढ़ें- यूपी में कार्यवाहक डीजीपी ही नहीं बल्कि राजधानी के थाने भी चला रहे कार्यवाहक थानेदार, बिना कोतवाल के चल रहा महिला थाना

 

फूलन देवी ने हमेशा उठाई है शोषितों की आवाज- संजय निषाद

निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने अपने पत्र में आगे लिखा है, “निषाद पार्टी वीरांगना फूलन देवी के आदर्शों और पदचिन्हों पर चलने वाली पार्टी है. उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए निषाद पार्टी ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के हित में हमेशा आवाज उठाई है.” संजय निषाद ने कहा कि फूलन देवी की पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी पोषित माफियाओं से फूलन देवी की संपत्ति को मुक्त करवाकर उनकी माता के नाम किए जाने के लिए जनपद स्तरीय ज्ञापन सौंपा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital