Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

iPhone के लिए नहीं थे पैसे, ऑनलाइन मंगवाया और डिलीवरी बॉय को उतार दिया मौत के घाट, 3 दिन तक घर में रखी लाश

Karnataka News: 20 साल का आरोपी हेमंत सेकेंड हेंड आईफोन खरीदना चाहता था लेकिन उसके पास रुपए नहीं था, इसके लिए उसने एक प्लान के तहत डिलीवरी बॉय को मौत के घाट उतार दिया.

Karnatna News

iPhone के लिए मर्डर (फोटो ट्विटर)

Delivery Boy Murder: कर्नाटक में iPhone के लिए एक शख्स को बेहरमी से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है. दअसल युवक के पास आईफोन खरीदने के पैसे नहीं थे तो उसने डिलीवरी बॉय की ही हत्या कर दी. मामला कर्नाटक हासन की है. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि 20 साल का आरोपी हेमंत सेकेंड हेंड आईफोन खरीदना चाहता था लेकिन उसके पास रुपए नहीं थे, इसके लिए उसने एक प्लान बनाया.

आरोपी ने घटना अंजाम देने के लिए एक प्लान तैयार किया था. जिसके तहत वह कैसे डिलीवरी बॉय की हत्या करेगा, और शव को ठिकाने लगाने के लिए क्या करेगा ?

क्या था आरोपी का पूरा प्लान ?

दरअसल आरोपी अरसीकेरे शहर का रहने वाला है और वह आईफोन खरीदना चाहता था, लेकिन पास में पैसे नहीं थे तो उसने एक योजना बनाई. सबसे पहले उसने ई-कॉमर्स वेबसाइट (फ्लिपकार्ट) से एक फोन (iphone) ऑर्डर किया. इस आईफोन को डिलीवरी करने की जिम्मेदारी हेमंत नाइक नाम के युवक को मिली, जिसकी उम्र 23 साल थी. जिसके बाद डिलीवरी बॉय जब 7 फरवरी आरोपी के घर पहुंचा तो वह (हेमंत) उसका पहले से इंतजार कर रहा था. आरोपी उसको घर के अंदर बुलाता है और उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर देता है.

यह भी पढ़ें-   Bihar: कई पार्टियों का दामन थाम चुके हैं उपेन्द्र कुशवाहा, JDU से इस्तीफा देकर अब बनायेंगे अपनी पार्टी

3 दिनों तक शव को घर में रखा

घटना को अंजाम देने के बाद शख्स ने तीनों तक शव को अपने घर में छुपाकर रखा था. पुलिस ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी सुबह करीब चार बजे शव को बोरे में रखकर अपनी स्कूटी पर लादकर बाहर निकला था. हमें डिलीवरी बॉय का शव एक रेलवे स्टेशन के पास आधा जला हुआ मिला. बता दें कि हत्या के तीन दिन बाद मृतक के भाई मंजू नाइक ने थाने में हेमंत नाइक की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आरोपी को एक पेट्रोल पंप से एक बोतल में पेट्रोल खरीदते हुए भी देखा गया था जिसके शव को जलाया जा सके.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest