देश

भाकियू नेता बलबीर राजेवाल बोले- हरियाणा पुलिस ने पंजाब में घुसकर हम पर गोलियां चलाईं और हमारे ट्रैक्टर भी तोड़ दिए, अब किसान दिल्ली में करेंगे महापंचायत

Farmers Protest: पंजाबी किसानों की ओर से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किए जा रहे प्रदर्शन को 10 दिन बीत चुके हैं. 10वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर माहौल शांत रहा. एक दिन पहले ही बुधवार (21 फरवरी) को खनौरी बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी युवक शुभकरमन की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च टाल दिया.

भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने अपने बयान में कहा, “हरियाणा पुलिस ने पंजाब में घुसकर हम पर फायरिंग की और हमारे ट्रैक्टर भी तोड़ दिए. मैं पूछना चाहता हूं कि हमें दिल्ली क्यों नहीं जाने दिया जा रहा?” बलबीर ने तीखे तेवर दिखाते हुए आगे कहा कि हरियाणा के सीएम और हरियाणा के गृहमंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

अब दिल्ली में किसानों की महापंचायत होगी— राजेवाल

बलबीर राजेवाल ने कहा— “हम चाहते हैं कि शुभकरमन की हत्या (किसान की मौत की) न्यायिक जांच कराई जाए. 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत होगी.”

23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा— पंधेर

वहीं, किसान मजदूर मोर्चा (KMM) कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे. 23 फरवरी यानी कल किसान आंदोलन के लिए अगला फैसला लिया जाएगा.

’26 फरवरी को हम दिल्ली जाने वाले हाईवे पर ट्रैक्टर निकालेंगे’

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत का भी बयान आया. राकेश टिकैत ने अभी चंडीगढ़ में कहा, “26 फरवरी को हम ट्रैक्टर दिल्ली जाने वाले हाईवे पर निकालेंगे. ये कार्यक्रम 1 दिन का होगा..फिर देश भर में बैठकें होती रहेंगी. 14 मार्च को हमारा दिल्ली के राम लीला मैदान में 1 दिन का कार्यक्रम होगा. उस कार्यक्रम में लोग बिना ट्रैक्टरों के जाएंगे. सरकार कहती रहती है कि वे हमें नहीं रोक रहे हैं तो देखते हैं वे हमें रोकेंगे या नहीं.”

यह भी पढ़िए: किसानों के प्रदर्शन के बीच X का बड़ा एक्‍शन, भड़काऊ ट्वीट करने वालों के अकाउंट फ्रीज, एलन मस्‍क ने क्या कहा?

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

5 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

34 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

44 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

1 hour ago