गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
By Shubhra Rai
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण (इनसेट में सीएम योगी)
Nirmala Sitharaman CM Yogi: केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहीं. यहां उन्होंने गोरखपुर जिले में प्रत्यक्ष कर भवन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए गोरखपुर जिले में निर्मला सीतारमण ने आमजन के समक्ष कहा- “यहां मैं बार-बार डायनामिक शब्द का क्यों उपयोग कर रही हूँ…मैं इसे एक मिनट में एक्सप्लेन करती हूँ. अगर मेरे नम्बर गलत हैं, तो चीफ मिनिस्टर साहब उसे करेक्ट करेंगे. उत्तर प्रदेश में 75 डिस्ट्रिक हैं, और साल में सप्ताह होते हैं-52.”
निर्मला बोलीं- “सीएम योगी हर जिले में कम से कम एक बार, कई बार दो बार भी एक जिले में जाते हैं. एक साल के 52 सप्ताह और 75 जिले में कम से कम एक बार जाने वाले चीफ मिनिस्टर ये योगी जी ही हैं. इनके लिए डायनामिक का शब्द मैं वैसे नहीं उपयोग कर रही हूँ…इंजन की तरह हर जिला घूमते रहते हैं और काम करते रहते हैं. मैं तो कहती हूं कि इनसे लखनऊ में अपॉइंटमेंट मांगना वेस्ट है. उस दिन, उस सप्ताह कहां होंगे, उधर जाना ही बेहतर होगा. हेडक्वार्टर नहीं, हर डिस्ट्रिक्ट ही मेरा हेड क्वार्टर है…ऐसा मानते हुए,डायनामिकली मूव करते हुए एक बड़े से राज्य को चला रहे हैं, तो वह डायनमिक चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ महाराज जी हैं.”
यह भी पढ़िए— आज हम दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक देश, यहां 8 करोड़ लोग डेयरी सेक्टर से सीधे जुड़े: गुजरात में बोले PM मोदी
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…