Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आज हम दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक देश, यहां 8 करोड़ लोग डेयरी सेक्टर से सीधे जुड़े: PM मोदी

Narendra Modi visit to Gujarat: PM ​​​​​​​नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर आए. यहां उन्होंने पहले अहमदाबाद और फिर महेसाणा में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया. महेसाणा के मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा भी की.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Visit Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में हैं. यहां उन्होंने अहमदाबाद में अमूल फेडरेशन के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया. अमूल डेयरी की 50 साल की यात्रा पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी और उन्होंने डेयरी के ऑटोमेटिक प्लांट का उद्घाटन भी किया. इसके बाद महेसाणा के लिए रवाना हो गए.

भारत में डेयरी सेक्टर 6% की दर से आगे बढ़ रहा

प्रधानमंत्री मोदी ने अमूल डेयरी के ऑटोमेटिक प्लांट का उद्घाटन करने के दौरान कहा, “हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं. भारत के डेयरी सेक्टर से 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं.” उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में ही भारत में दूध उत्पादन में करीब 60% वृद्धि हुई है. पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी करीब 40% बढ़ी है. दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ 2% की दर से आगे बढ़ रहा है, जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6% की दर से आगे बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

13000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में आज 13000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भी मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे यहां 13000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने का मौका मिला. इससे यहां के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. भाइयों..बहनों..विकास की यह यात्रा सतत चलती रहेगी, यह मोदी की गारंटी है.

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी का फिर बजा दुनिया में डंका, लोकप्रियता के मामले में बाइडेन समेत सभी नेताओं को छोड़ा पीछे

gujarat people

गुजरात में दुग्ध निगमों की संख्या दोगुनी होकर 23 हुई

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, “भाइयों..बहनों… गुजरात डबल इंजन सरकार का पूरा लाभ उठाते हुए दूध के सहकारी उत्पादन में अग्रणी है. पिछले 2 दशकों में राज्य में दुग्ध निगमों की संख्या दोगुनी होकर 12 से 23 हो गई है. यहां डेयरी उद्योग से 36 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं, जिनमें 11 लाख महिलाएं हैं. 16,384 दुग्ध गृहों में से 3300 पूर्णतया महिलाओं द्वारा संचालित हैं…डेयरी उद्योग ने देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है…दूध उत्पादकों को डीबीटी के माध्यम से 150 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाता है…पीएम मोदी का कार्यकाल सुधार और परिवर्तन का रहा है…अमृत काल में भारत जल्द ही विश्व की डेयरी के रूप में अपनी पहचान बनाएगा.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital