Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपी नीलम पहुंची हाईकोर्ट, कहा- मुझे अपनी पसंद का वकील तक नहीं मिला, तत्काल रिहाई हो

Delhi News: संसद में सुरक्षा चूक मामले में चार आरोपियों सागर, नीलम, मनोरंजन और अमोल को 15 दिन की हिरासत में भेजा गया था. अब वे राहत पाने के लिए हाईकोर्ट पहुंच रहे हैं.

Parliament Security Breach

नीलम आजद

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Parliament Security Breach case: पिछले दिनों शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही के समय लोकसभा में घुसने के मामले में आरोपी नीलम आजाद ने दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया है. नीलम की ओर से बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई. उसने कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए तत्काल रिहाई देने की मांग की.

आरोपी नीलम ने कहा— “हमें ट्रायल कोर्ट ने 21 दिसंबर को रिमांड पर भेज दिया. मुझे अपनी पसंद का वकील चुनने तक की इजाजत नहीं मिली, जो कोर्ट में मेरा पक्ष रख सके. मीलॉर्ड…मेरी तत्काल रिहाई हो.”

neelam azad Parliament Security Breach

 

नीलम की मां बोली— बेटी ने कुछ गलत नहीं किया

वहीं, मीडियाकर्मियों से मिली नीलम की मां ने बेटी के प्रदर्शन का समर्थन किया है. उसकी मां हरियाणा के जींद की रहने वाली है. मां ने कहा कि ‘मेरी बेटी ने कुछ गलत नहीं किया. मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है.’ मां का नाम सरस्वती है.

इधर, आरोपी ललित 5 जनवरी तक रिमांड पर

संसद सुरक्षा चूक मामलें में एक और आरोपी ललित 5 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सभी 6 आरोपियों का साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा. जिसमें उनका बर्ताव, रूटीन और आदतें परखी जाएंगी. ये टेस्ट CBI की फोरेंसिक लैब और दिल्ली के रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में किया जा सकता है.

यह भी पढ़िए: ‘इंशाअल्लाह.. बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा’, देवबंद से मोहम्मद ताल्हा ने दी धमकी, दारुल उलूम से ATS ने उठाया

15 दिन की हिरासत में भेजे गए थे 4 आरोपी

संसद में सुरक्षा चूक मामले में चार आरोपियों सागर, नीलम, मनोरंजन और अमोल को गुरुवार 21 दिसंबर को 15 दिन की हिरासत में भेजा गया था. उनमें से एक आरोपी को 21 दिसंबर को ही जांच के लिए एक लैब ले जाया गया था. अब एक-एक करके बाकी आरोपियों को भी टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital