क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
माउंट जोंगसॉन्ग पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा.
Har Shikhar Tiranga Mission: भारतीय सेना के एक कर्नल के नेतृत्व में हमारे जांबाजों की टीम ‘हर शिखर तिरंगा’ ने केवल 10 दिनों में माउंट जोंगसॉन्ग पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया. उन्होंने 7462 मीटर की चढ़ाई पूरी कर यह असाधारण उपलब्धि हासिल की. हिमालयन चोटी पर उनका यह अब तक का चौथा समिट है.
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (X) पर भारतीय सेना की ओर से माउंट जोंगसॉन्ग पर तिरंगा लहराने वाले जांबाजों की तस्वीरें शेयर की गईं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किन-किन जवानों ने यह कारनामा किया…चोटी पर चहुंओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है.
सेना की ओर कहा गया, “हर शिखर तिरंगा अभियान का नेतृत्व एक कर्नल कर रहे हैं..और वह अब तक कई उूंची चोटिंया फतह कर चुके हैं.” हिमालय पर्वत श्रंखला में दर्जनों ऐसी चोटियां हैं जो इन दिनों बर्फ से ढकी हुई हैं…उनकी उूंचाई इतनी ज्यादा है कि हर कोई वहां नहीं पहुंच सकता.
यह भी पढ़िए: कानपुर में मिला अजीबो-गरीब सफेद हिमालयन गिद्ध, 5-5 फीट के हैं पंख; किया गया पुलिस के हवाले
कई देशों के पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे हैं..जो दुनिया में सबसे उूंची पर्वत चोटी है और उसकी उूंचाई 8 किलोमीटर से भी ज्यादा है. वहां अब तक सेना के कई जांबाज जा चुके हैं. हालांकि, ऐसे सबसे ज्यादा लोग नेपाल से होते हैं. एक आॅस्ट्रेलियाई पर्वतारोही के बारे में यह दावा किया जाता है कि सबसे पहले वो माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे और जीवित वापस भी लौटे थे.
यह भी पढ़िए: कई गंभीर बीमारियों को खत्म कर सकती है हिमालय की ‘रेवंद चीनी’ जड़ी-बूटी, ऐसे करें इस्तेमाल
— भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…