Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Har Shikhar Tiranga: भारतीय सेना के जांबाजों ने सिर्फ 10 दिन में फतह की हिमालय की ये बर्फीली चोटी, देखिए कैसे फहराया तिरंगा

Har Shikhar Tiranga Mission: भारतीय सेना की ओर से हिमालयन चोटी पर तिरंगा लहराने वाले जांबाजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. यहां आप देख सकते हैं कि किन-किन जवानों ने यह कारनामा किया…

Mount Jongsong himalayas

माउंट जोंगसॉन्ग पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा.

Har Shikhar Tiranga Mission: भारतीय सेना के एक कर्नल के नेतृत्व में हमारे जांबाजों की टीम ‘हर शिखर तिरंगा’ ने केवल 10 दिनों में माउंट जोंगसॉन्ग पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया. उन्होंने 7462 मीटर की चढ़ाई पूरी कर यह असाधारण उपलब्धि हासिल की. हिमालयन चोटी पर उनका यह अब तक का चौथा समिट है.

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (X) पर भारतीय सेना की ओर से माउंट जोंगसॉन्ग पर तिरंगा लहराने वाले जांबाजों की तस्वीरें शेयर की गईं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किन-किन जवानों ने यह कारनामा किया…चोटी पर चहुंओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है.

7 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची चोटी पर पहुंचे

सेना की ओर कहा गया, “हर शिखर तिरंगा अभियान का नेतृत्व एक कर्नल कर रहे हैं..और वह अब तक कई उूंची चोटिंया फतह कर चुके हैं.” हिमालय पर्वत श्रंखला में दर्जनों ऐसी चोटियां हैं जो इन दिनों बर्फ से ढकी हुई हैं…उनकी उूंचाई इतनी ज्यादा है कि हर कोई वहां नहीं पहुंच सकता.

यह भी पढ़िए: कानपुर में मिला अजीबो-गरीब सफेद हिमालयन गिद्ध, 5-5 फीट के हैं पंख; किया गया पुलिस के हवाले

माउंट एवरेस्ट को भी फतह कर चुके भारतीय

कई देशों के पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे हैं..जो दुनिया में सबसे उूंची पर्वत चोटी है और उसकी उूंचाई 8 किलोमीटर से भी ज्यादा है. वहां अब तक सेना के कई जांबाज जा चुके हैं. हालांकि, ऐसे सबसे ज्यादा लोग नेपाल से होते हैं. एक आॅस्ट्रेलियाई पर्वतारोही के बारे में यह दावा किया जाता है कि सबसे पहले वो माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे और जीवित वापस भी लौटे थे.

यह भी पढ़िए: कई गंभीर बीमारियों को खत्म कर सकती है हिमालय की ‘रेवंद चीनी’ जड़ी-बूटी, ऐसे करें इस्तेमाल

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital