Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BRICS: ब्रिक्स देशों के साथ भारत के आर्थिक-सांस्कृतिक संबंध होंगे मजबूत, रूस से हीरे के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

BRICS: रूस में मेडिकल के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं. ऐसे में भारत रूस में मेडिकल प्रोडक्ट निर्यात करके बड़ा कारोबार कर सकता है.

BRICS

प्रेस कांफ्रेंस की तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

रिपोर्ट-आदित्य द्विवेदी

BRICS: ब्रिक्स लाइफ प्रोजेक्ट के तहत भारत और रूस आर्थिक के साथ ही सांस्कृतिक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इसी सन्दर्भ में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ब्रिक्स इंटरनेशनल क्लब के संयोजक पूर्णिमा आनंद विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज ब्रिक्स देश व्यापार और कारोबार के सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इसी के तहत रूस के अल्बर्ट इग्नाटेव भारत आये हैं. अब भारत में रूस से हीरे के कारोबार को बढ़ावा मिल सकेगा. अल्बर्ट इग्नाटेव सखा याकुत्स्क, गणराज्य, रूसी संघ से हैं.

ब्रिक्स इंटरनेशनल क्लब की संयोजक पूर्णिमा आनंद ने बताया कि ब्रिक्स देश आपस में नजदीक हो रहे हैं. सोवियत की वोल्गा नदी और भारत की गंगा के संस्कृति मे एकरुपता है. याकुतिया में 70 से 80 तापमान होने पर भी बहुत ज्यादा खनिज सम्पदा है. पेट्रोलियम पदार्थों के अलावा डायमंड के कारोबार मे भारत आगे बढेगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान में कृषि और लेदर उत्पाद सहित कई कारोबार रूस के साथ बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें : वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, अपने चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के मिशन से कराया अवगत

रूस में पिछले कई दशकों से रह रहे मेडिकल उद्यमी राजेश स्वामी ने बताया कि वह हेल्थ सेक्टर में सेवाएं देने का कार्य कर रहे है. रूस में मेडिकल के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं. ऐसे में भारत रूस में मेडिकल प्रोडक्ट निर्यात करके बड़ा कारोबार कर सकता है.

ये भी पढ़ें : Amruta Fadnavis: महात्मा गांधी पुराने और नरेंद्र मोदी नए भारत के ‘राष्ट्रपिता’- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस की पत्नी के बयान से बढ़ सकता है सियासी पारा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest