Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rishikesh: आज से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, ड्रोन शो के अलावा योग साधकों के लिए ये होगा खास

ऋषिकेश में 1 मार्च को योग महोत्सव शुरू होने जा रहा है. महोत्सव 1 से 7 मार्च तक चलेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. महोत्सव में अलग-अलग विषयों पर परिचर्चा की जाएगी.

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज

तीर्थनगरी ऋषिकेश में 1 मार्च यानि आज से योग महोत्सव शुरू होने जा रहा है.  महोत्सव 1 से 7 मार्च तक चलेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का शुभारंभ किया है.  योग साधकों के लिए सात दिन की दिनचर्या तय की गई है और अलग-अलग विषयों पर साधकों को प्रशिक्षिण दिया जा रहा है. प्रतिदिन सुबह योग सत्र आयोजित किए जाएंगे.  इसके अलावा ड्रोन शो का आयोजन किया गया है.

नृत्य, संगीत के साथ योग के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा

ऋषिकेश में हर साल की तरह इस साल भी एक मार्च को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हुआ है. एक मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत कई अन्य अतिथियों की उपस्थिति में महोत्सव की शुरुआत की गई है. महोत्सव में योगाचार्य पद्मश्री शिवानंद, पद्मश्री भारत भूूषण व पद्मश्री रजनीकांत विशेष रूप से उपस्थित हुए.  इसके अलावा ईशा फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, रमामणि अयंगर स्मृति योग संस्थान, कैवल्यधाम, कृष्णमाचार्य योग मंदिरम और शिवानंद योगा स्कूल के प्रशिक्षकों की मौजूदगी में साधक योग की बारीकियों को सीख रहे हैं.  महोत्सव में अलग-अलग विषयों पर परिचर्चा भी की गई.

ये भी पढ़ें- UP Budget Session: पिछली सरकार के खनन माफिया और खनन मंत्री दोनों जेल में हैं- विधानसभा में गरजे बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह

सात दिन की दिनचर्या तय

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील जोशी की ओर से महोत्सव में नाड़ी परीक्षण एवं मर्म चिकित्सा शिविर लगाया गया.  इसके अलावा रागिनी मक्कड़, नितिश भारती, अनुज मिश्रा, सुजीत ओझा समेत अन्य कलाकार नृत्य, कला, संगीत की प्रस्तुति देंगे. इसके साथ ही यहां आने वाले योग साधक नृत्य, संगीत के साथ योग के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा किया गया. महोत्सव में योग साधकों के लिए सात दिन की दिनचर्या तय हुई है.  इसके अलावा ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया है.

योग साधना पर होगी चर्चा

योग एक साधना है.  जिसके जरिये शरीर, मन और आत्मा को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.  इसके लिए महोत्सव में अलग-अलग विषयों पर चर्चा की गई.  जिसमें डॉ. अनिल थपलियाल, डाॅ. नवदीप जोशी, डाॅ. प्रिया आहूजा, डाॅ. रोहित सब्बरवाल, प्रो. वीके अग्निहोत्री, प्रो. सुनील जोशी, डाॅ. उर्मिला पांडे आदि विशेषज्ञों ने अपना विचार रखा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital