मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
Ranchi News: झारखंड मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसी विधायक आखिरकार शनिवार देर शाम दिल्ली रवाना हो गए. ये सभी विधायक दिल्ली में आलाकमान से मिलकर अपनी बात रखेंगे. मालूम हो कि 16 फरवरी को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस के सभी पुराने विधायकों को ही फिर से मंत्री बना दिया गया. किसी भी नये विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई. इससे वैसे सभी कांग्रेसी विधायकों में रोष है, जो बदलाव के पक्षधर थे.
पता चला है कि आज शनिवार को सभी कांग्रेसी विधायकों ने पहले राजधानी रांची के रासो होटल में बैठक की, इसके बाद दिल्ली जाने का निर्णय लिया. वहीं, नाराजगी पर सवाल करने पर विधायक अनूप सिंह भड़क गए. उनका जवाब अस्पष्ट था. बताया जा रहा है कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रांची से बाहर हैं. रांची में नहीं रहने वाले विधायक सीधे एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पहुंचे सभी विधायकों ने नाराजगी की बात स्वीकारी.
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, बरही विधायक उमा शंकर अकेला, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, चक्रधरपुर विधायक सोना राम सिंकू, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने पहले होटल में बैठक की, फिर दिल्ली गईं.
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…