Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karnataka CM Swearing Ceremony: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ ये 8 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, क्या खड़गे के बेटे प्रियांक बनेंगे मंत्री ?

CM Swearing Ceremony: कांग्रेस आज कर्नाटक में शपथ समारोह के दौरान विपक्षी एकजुटता का भी शक्ति प्रदर्शन करेगी. पार्टी ने समान विचारधारा वाली कई विपक्षी पार्टियों को न्योता भेजा है.

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार

Karnataka CM Swearing Ceremony: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस आज सरकार बनाने जा रही है. कुछ ही घंटों में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री के रूप में तो डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इसके साथ ही कैबिनेट में शामिल होने वाले कुछ विधायक भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक कुल 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. चलिए आपको बताते हैं कौन कौन इस लिस्ट में शामिल होने वाले हैं.

इस दौरान कांग्रेस आज कर्नाटक में शपथ समारोह के दौरान विपक्षी एकजुटता का भी शक्ति प्रदर्शन करेगी. पार्टी ने समान विचारधारा वाली कई विपक्षी पार्टियों को न्योता भेजा है जहां वे कांग्रेस के साथ खड़े होकर विपक्षी एकजुटता की तस्वीर पेश करेंगे.

ये आठ मंत्री लेंगे शपथ

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के अलावा ये आठ विधायक भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे. जिसमें डॉ. जी परमेश्वर, केजे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जरकीहोली, जमीर अहमद, देशपांडे की जगह रामलिंगा रेड्डी, बी के हरिप्रसाद और एम बी पाटिल शामिल हो सकते हैं. वहीं हो सकता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को भी मंत्री पद की शपथ दिलवाई जाए.

यह भी पढ़ें- “इसलिए कहता हूं PM पढ़ा लिखा होना चाहिए”, 2000 की नोटबंदी पर केजरीवाल ने कसा तंज, कांग्रेस बोली- पहले करते हैं, फिर सोचते हैं

विपक्षी एकता दिखाने की होगी कोशिश

कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह से विपक्षी एकता दिखाने की कोशिश में है. इसके लिए पार्टी ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस समारोह में आमंत्रित किया है.

कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के समर्थक उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर गीत गाते हुए और मिठाइयां बांटते हुए दिखाई दिए. आवास के बाहर जमकर जश्न बनाया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital