Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Varanasi: नए साल पर बाबा विश्वनाथ मंदिर देंगे सिर्फ झांकी दर्शन, 10 लाख भक्तों के आने की उम्मीद

Kashi Vishwanath Temple: कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर मंदिर चौक में लाइन की व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है. ताकि नए साल पर सड़कों पर भक्तों को लाइन न लगाना पड़े.

Kashi Vishwanath

काशी विश्वनाथ मंदिर

Kashi Vishwanath Mandir: नए साल के स्वागत के लिए काशी तैयार है.काशी के पुराधिपति बाबा विश्वनाथ नए साल में अपने भक्तों को सिर्फ झांकी दर्शन देंगे. मंदिर प्रशासन ने इसको लेकर गाइडलाइंस जारी की है. जिसके तहत 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को बाबा के गर्भगृह में किसी भी भक्त को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.नए साल पर बाबा धाम में होने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने ये व्यवस्था लागू की है.

वाराणसी कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि इस नई व्यवस्था का रिहर्सल 30 दिसम्बर को किया जाएगा.उसके बाद 31 से 2 जनवरी तक ये नियम लागू रहेगा जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालु आराम से बाबा विश्वनाथ का दर्शन और जलाभिषेक कर सकें. वीआईपी लोगों को भी नए साल पर सिर्फ झांकी दर्शन की अनुमति मिलेगी.

10 लाख भक्तों के आने की उम्मीद

बता दें कि पिछले नए साल पर बाबा दरबार में सावन के सोमवार जैसी भीड़ देखने को मिली थी. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले बार करीब 7 लाख भक्तों ने बाबा दरबार में मत्था टेक नए साल की शुरुआत की थी. उम्मीद है कि इस बार करीब 10 लाख भक्त बाबा दरबार में आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Varanasi: नए साल पर काशी विश्वनाथ मंदिर में होगा झांकी दर्शन, वीआईपी दर्शन पर रोक, 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए नए नियम

मंदिर चौक में लाइन की व्यवस्था

कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर मंदिर चौक में लाइन की व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है. ताकि नए साल पर सड़कों पर भक्तों को लाइन न लगाना पड़े. इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे है.इसके अलावा आने वाले श्रद्धालुओं के पेय जल की व्यवस्था भी मन्दिर प्रशासन की ओर से किया जा रहा है ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो.

बता दें कि कॉरिडोर बनने के बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. नए साल 2023 की शुरुआत में भी संभावना जताई जा रही है कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सकते हैं. इसे देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital