Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा, UP की अदालत ने किया तलब, जानें अब किस मामले में फंसे कांग्रेस नेता

Rahul Gandhi on Amit shah: राहुल गांधी के इस नए मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने इसे अपने नेता के खिलाफ साजिश बताया है.

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी (फोटो फाइल)

Rahul Gandhi New Case: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का समय बचा हुआ है. ऐसे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. कांग्रेस नेता को अब यूपी के सुल्तानपुर की एक अदालत ने समन जारी किया है. दरअसल इस बार मामला राहुल गांधी के एक 2018 के बयान को लेकर दर्ज किया गया है. बीजेपी के पूर्व पार्टी पदाधिकारी और वकील विजय मिश्रा ने यह मामला दर्ज कराया है. बता दें कि राहुल गांधी ने अपने एक बयान में 2018 में गृहमंत्री अमित शाह को ‘मर्डरर’ बताया था. इसको लेकर विजय मिश्रा ने मामला दर्ज कराया है. उन्होंने अपनी शिकायत में मांग की है कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. इसके साथ ही कम से कम 2 साल की सजा भी होनी चाहिए.

गौरतलब है कि राहुल गांधी को लेकर बीजेपी इस मामले पर हमलावर है. ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को एक बार फिर कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ सकती है.

कांग्रेस हुई बीजेपी पर हमलावर

वहीं राहुल गांधी के इस नए मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने इसे अपने नेता के खिलाफ साजिश बताया है और कहा है कि बीजेपी अपने इस षड़यंत्री में कभी भी कामयाब नहीं हो पाएगी. राहुल गांधी को समन भेजने के मामले में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के लोग लगातार षड्यंत्र रचते रहते हैं. अब 2024 में इनका षडयंत्र कामयाब नहीं होगा. ये लोग न्यायपालिका पर भी दबाव डालते हैं.

कांग्रेस सांसद मानिग टैगरो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं.

मोदी टिप्पणी में भी फंसे राहुल गांधी

इससे पहले राहुल गांधी को मोदी टिप्पणी मामले में भी फंसे थे. हर चोर मोदी क्यों होता है मामले में राहुल गांधी को गुजरात की एक कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद काफी कानूनी लड़ाने लड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिली थी और उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी. ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर हमलावर हो गई है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital