Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

WATCH Video: यूपी की राजधानी में 3 बच्चों को कार से रौंदा, उनके पिता से थी रंजिश, इसलिए सरेराह मासूमों को मारकर भागना चाहता था पड़ोसी

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से डरावनी घटना सामने आई है. यहां एक कार सवार ने सड़क पर चल रहे तीन मासूमों को रौंदकर मारने का प्रयास किया. घटना का वीडियो वायरल हो गया है.

lucknow-car-crushed-children

पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने तीन मासूम बच्चों को जान से मारने की नियत से कार से रौंदने का प्रयास किया

Lucknow Car Incident Video: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर मलिहाबाद इलाके में एक कार चालक ने सड़क से गुजरते तीन मासूम बच्चों को कार से रौंदने का प्रयास किया. इस घटना तीनों मासूम बच्चे घायल हो गए. यह वारदात वहीं पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी.

घटना का वीडियो देख-देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बहुत-से लोगों ने इसके लिए यूपी पुलिस को निशाने पर ले लिया है. सोशल मीडिया पर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज करके आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि कार चालक की उन बच्‍चों के पिता से पुरानी रंजिश है. इसलिए, वह तीन मासूम बच्चों को जान से मारना चाहता था.

सड़क पर कार से तीनों मासूमों को टक्‍कर मारी
जख्‍मी हुए बच्‍चों के पिता ने पुलिस के समक्ष बयान देकर, आरोपी गोविंद यादव को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. Knews की रिपोर्ट के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सिंधरवा गांव के काजी खेड़ा निवासी वीरेंद्र उर्फ सीताराम के तीन बच्चे शिवानी (8), स्नेहा (4), कृष्ण( 3) निशाना बनाए गए थे. वे बच्‍चे बीते गुरुवार को घर के बाहर खेल रहे थे. तभी गोविंद यादव नाम का शख्‍स अपनी कार से आया, उसने कार से तीनों मासूमों को टक्‍कर मारी, जिसमें तीनों मासूम घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: “मार-मार के खाल उतार दूंगा”- सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मरीज को मारा थप्पड़, Video Viral

सड़क पर मौजूद लोगों ने मौके पर ही पकड़ा
वीडियो में इस घटना को स्‍पष्‍ठ रूप से देखा जा सकता है. बताया जाता है कि इस घटना के बाद वहां मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. और, घायल बच्चों को अस्पताल में ले जाया गया. बाद में पुलिस ने बच्चों के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया और आवश्‍यक कार्रवाई की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital