Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: कौन होगा नेता प्रतिपक्ष? चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने इस दिन बुलाई विधायक दल की बैठक

MP Congress Opposition: चुनाव में हार के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा. इस पर काफी चर्चा हो रही है. अब देखना होगा कि पार्टी किसको चुनती है.

कमलनाथ

MP Congress: मध्यप्रदेश में बीजेपी से शिकस्त खाने के बाद कांग्रेस ने अब विधायक दल की बैठक बुलाई है. पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में यह बैठक होगी. इस बैठक में सभी विधायक एकत्र होंगे. इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सूरजेवाला भी शामिल होंगे. कांग्रेस अपनी इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है. पार्टी ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. 14 दिसंबर को यह बैठक होगी. पार्टी की तरफ से सभी विधायकों को इसकी जानकारी दे दी गई है. कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेता भी इसमें शामिल होने वाले हैं.

बैठक में शामिल होने के लिए रणदीप सूरजेवाला और जितेंद्र सिंह भी भोपाल पहुंच चुके हैं. हार के बाद पार्टी इस बैठक में आगे पर रणनीतियों पर चर्चा कर सकती है. इसके साथ ही कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं.

इन नामों पर हो सकती है नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चा

चुनाव में हार के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा. इस पर काफी चर्चा हो रही है. अब देखना होगा कि पार्टी किसको चुनती है. वैसे इस रेस में कई नाम शामिल हैं. जिसमें उमंग सिंघार, बाला बच्चन, रामनिवास रावत अजय सिंह और राजेन्द्र सिंह सबसे आगे हैं. वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि पार्टी इस बार चौंकाने वाला नाम भी चुन सकती है. इसके अलावा विधायक दल का नेता भी चुना जा सकता है. इसके लिए सभी विधायकों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दे दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan में BJP ने ब्राह्मण चेहरे को ही क्यों बनाया CM? लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा में मचा दी खलबली!

चुनाव में हुई थी बुरी हार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital