Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता उजागर करते हुए TRF और लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका का खुलासा किया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने सीमापार आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की.

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में कुछ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. पर्यटकों ने बताया था कि आतंकियों ने चुन-चुनकर गोली मारी थी.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में स्थित जैश और लश्कर के कई आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए ध्वस्त कर दिया.

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के लिए मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी  के साथ है. भारतीय सेना ने आज बदला ले लिया है.

भारत ने अपनी सैन्य ताकत का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंक के गढ़ों पर निर्णायक वार किया.

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है.

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत देर रात पाक के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है. X पर एएनआई के वीडियो में साफ देखा जा सकता है. भारत की सेना के एयरस्ट्राइक कर उस जगहों को नेस्तनाबूद कर दिया है, जहां पहलगाम आतंकवादी हमले की योजना बनी थी.

भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में अत्याधुनिक और हाईटेक हथियारों, स्क्रैल्प क्रूज मिसाइलों से लैस राफेल जेट और LMS (Logistic Management System) ड्रोन का इस्तेमाल किया.

पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पल-पल की जानकारी ली. सेना के साथ लगातार संपर्क में रहे, रातभर निगरानी की. सुरक्षा समिति से फीडबैक लिया.

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. राजनेताओं ने इंडियन डिफेंस फोर्सेस के पराक्रम को सराहा.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital