Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Karnataka: पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का किया उद्घाटन, बोले- HAL की बढ़ती ताकत झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यही HAL है जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाए गए.

pm modi (4)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो ट्विटर)

PM Modi Inaugurates HAL:प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को हेलीकॉप्टर फैक्ट्री की सौगात दी है. उन्होंने आज कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का अनावरण भी किया. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी.

बता दें कि तुमकुरु कर्नाटक के ओल्ड मैसूर रीजन में आता है. राज्य में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ओल्ड मैसूर इलाके में जेडीएस (JDS) मजबूत रही है. बीजेपी इस इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

‘भारतीय परंपरा को कर्नाटक ने सशक्त किया है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेलीकॉप्टर फैक्ट्री के उद्घाटन के मौके पर कहा कि,”अध्यात्म, ज्ञान-विज्ञान की महान भारतीय परंपरा को कर्नाटक ने सशक्त किया है. इसमें भी तुमकुरु का विशेष स्थान है. सिद्धगंगा मठ की भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका है. संतों के आशीर्वाद से आज कर्नाटक के युवाओं को रोज़गार देने वाले, ग्रामीणों और महिलाओं को सुविधा देने वाले, देश की सेना और मेड इन इंडिया को ताकत देने वाले, सैकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है”.

यह भी पढ़ें-      “लाखों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है, मैं 2-3 साल से ये मुद्दा उठा रहा हूं”, अडानी मामले पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि,”आज देश की एक बहुत बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री तुमकुरु को मिली है. तुमकुरु इंडस्ट्रियल टाउनशिप का शिलान्यास हुआ है. इस फैक्ट्री  के साथ-साथ तुमकुरु जिले के सैकड़ों गांवों के लिए पीने के पानी की स्कीमों पर भी काम शुरू हुआ है.

पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि,”यही HAL है जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाए गए. आज HAL की ये हेलीकॉप्टर फैक्ट्री, HAL की बढ़ती ताकत बहुत से पुराने झूठों और झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है”. 2014 से पहले के 15 सालों में जितना निवेश एयरोस्पेस सेक्टर में हुआ उसका 5 गुना पिछले 8-9 वर्षों में हो चुका है. आज हम अपनी सेना को मेड इन इंडिया हथियार तो दे ही रहे हैं बल्कि हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट 2014 की तुलना में कई गुना ज्यादा हो गया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital