देश

Video: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन की आग बेकाबू, प्रदर्शनकारियों ने फूंका NCP विधायक प्रकाश सोलंके का बंगला

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है. कई शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं, कानून व्यवस्था बिगड़ गई है. मराठा अपने आरक्षण की मांग लगातार तेज करते जा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दे रहे हैं. टायर में आग लगाकर लगातर प्रदर्शन किया जा रहा है. सोमवार को तो ही हो गई, मराठा आंदोलनकारियों ने बीड जिले के माजलगांव में अजित पवार गुट के एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके का बंगले को ही आग के हवाले कर दिया. घर में खड़ी बाइकों भी फूंक कर रख दिया.

NCP विधायक प्रकाश सोलंके के घर फूंके जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में घर पूरी तरह से जलता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं इस पूरी घटना पर एनसीपी विधायका का बयान सामने आया है.

घटना के समय घर में ही मौजूद थे विधायक

जानकारी के मुताबिक, जब घटना को अंजाम दिया जा रहा था तो पुलिस बल मौके पर ही मौजूद था, लेकिन भीड़ ने पहले पथराव किया. जिसके चलते पुलिस बल की संख्या को और बढ़ना पड़ा. हालांकि जब तक और पुलिस बल आया तब तक आक्रामण भीड़ ने बंगले को आग के हवाले कर दिया. वहीं विधायक का भी बयान सामने आया है. उनका कहना है कि जब बंगले में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तो तब मैं घर में ही मौजूद था. विधायक प्रकाश सोलंके ने कहा कि जिस समय हमला हुआ वह अपने बीड वाले घर के अंदर ही थे सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी आंदोलनकारियों के हमले  घायल नहीं हुआ. हालांकि मेरी प्रोपर्टी को बहुत नुकसान हुआ है.

सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन

वहीं प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया है कि हम मराठा समुदाय को स्थायी आरक्षण देने करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बता दें इन दिनों महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा भड़का हुआ है. दरअसल, मराठा समुदाय के लोगों की मांग है कि उन्हें नौकरियों और शिक्षा में वैसे आरक्षण मिले, जैसे पिछड़ी जातियों को मिला हुआ है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

22 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

53 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

55 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

1 hour ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago