Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Raja Bhaiya Divorce Case: तलाक मामले में राजा भैया के भाई ने भानवी सिंह पर लगाए गम्भीर आरोप, बताया मानसिक रोगी

यूपी में राजा भैया के तलाक का मुद्दा सुर्खियों में है. उनके समर्थन में आए अक्षय प्रताप का कहना है कि अगर राजा भैया किसी से मुस्कुरा कर बात भी कर लेते थे तो भानवी तमाम सवाल खड़े करने लगती थीं.

अक्षय प्रताप, राजा भैया, भानवी सिंह (फोटो सोशल मीडिया)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Raja Bhaiya Divorce Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया (Raja Bhaiya) के साथ उनकी पत्नी भानवी सिंह के साथ चल रहे तलाक के मामले में नया मोड़ सामने आया है. जहां एक ओर भानवी सिंह ने बच्चों का हवाला देते हुए राजा भैया को तलाक देने से मना कर दिया है तो वहीं उन्होंने अपनी बहन के साथ संबंधों को लेकर भी राजा भैया पर आरोप लगाए हैं. इसी बीच राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह का बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने भानवी सिंह को मानसिक रोगी कहा है और जो भी आरोप भानवी सिंह ने लगाए हैं,उन्हें गलत बताया है.

एक निजी चैनल से बात करते हुए एमएलसी व राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह ने तलाक से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए कहा कि, राजा भैया ने अपनी पत्नी के साथ रिश्ते को काफी धैर्य के साथ सम्भाला था. इसीलिए जब अति हो गई तो शादी के 29 साल बाद उन्होंने तलाक का मामला दाखिल किया. ये फैसला उन्होंने तब लिया जब बच्चे बालिग हो गए. इसी के साथ उन्होंने भानवी सिंह पर मानसिक रोगी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि, वह अब अपनी सगी बहन के साथ राजा भैया के साथ संम्बध का आरोप लगा रही हैं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, भानवी सिंह की चार सगी बहने हैं, जिसमें से दो का तलाक हो चुका है और तीसरी का तलाक चल रहा है. इसी के साथ ये भी कहा कि वे सभी मानसिक बीमार हैं. तो वहीं भानवी सिंह के तलाक न देने के सवाल पर अक्षय प्रतास सिंह ने कहा कि भानवी सिंह उस घर को गंदा क्यों कर रही हैं, जिसका अपना एक इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि राजा भैया के परिवार का आजादी की लड़ाई से नाता रहा है.

ये भी पढ़ें- Pragyan Rover: ‘चंदा मामा की गोद में खेल रहा हमारे चंद्रयान का रोवर प्रज्ञान, लैंडर मां की तरह उसे देख रहा’, ISRO ने जारी किया वीडियो

किसी से मुस्कुरा कर भी बात करते हैं तो तमाम सवाल करती हैं

वहीं, अक्षय प्रताप ने भानवी सिंह के गोली चलाने का आरोप लगाने को लेकर कहा कि, उनके सारे आरोप गलत हैं. साथ ही ये भी बताया कि, अगर राजा भैया किसी से मुस्कुरा कर बात भी कर लेते थे तो भानवी तमाम सवाल खड़े लगने लगती थीं. वह मानसिक रोगी हैं. इसी के साथ बोले कि, किसी महिला पर अगर सिर्फ आरोप लगा है और मीडिया में उसका नाम उछाला जा रहा है और दोष सिद्ध भी नहीं हुआ है तो सम्बंधित के खिलाफ का मानहानि का केस दर्ज किया जाएगा. क्योंकि उसने एक महिला के सम्मान के साथ तो खिलवाड़ किया ही साथ ही हमारे नेता की छवि भी धूमिल की है. तो वहीं तलाक को लेकर कहा कि, मामला कोर्ट में है.

हमारी दोस्ती इतनी कमजोर नहीं हैं

अक्षय प्रताप ने भानवी के उन आरोपों का भी खंडन किया, जिसमें उन्होंने अक्षय के साथ राजा भैया के रिश्ते अच्छे न होने का आरोप लगाया. अक्षय प्रताप ने कहा, “हमारे और राजा भैया में कभी दरार नहीं हुई. हमारी दोस्ती इतनी कमजोर नहीं है. वहीं, भानवी सिंह के लिए कहा कि, उनका तो सगा होते हुए भी कोई सगा नहीं है. वह अपनी मां को ही मार रही हैं और अपने बहन पर आरोप लगी रही हैं तो मानसिक बीमार नहीं तो और क्या हैं. इसी के साथ बोले कि हम लोगों ने कोई ऐसा आरोप नहीं लगाया है. उनका व्यवहार मां के साथ अच्छा नहीं था. अक्षय प्रताप ने ये भी कहा कि अगर उनके साथ गलत हो रहा था और राजा भैया उनके साथ गलत कर रहे थे तो उनको तुरंत बोलना चाहिए था. इसी के साथ अक्षय प्रताप ने एक बार फिर कहा कि भानवी सिंह के सारे आरोप गलत हैं. बता दें कि नवंबर 2022 में तलाक को लेकर दिल्ली की कोर्ट में राजा भैया ने अर्जी दी थी. अभी इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. 17 अक्टूबर को अगली सुनवाई होनी है. लेकिन इससे पहले ही भानवी सिंह ने तलाक न देने की बात कही है.

  • भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital