देश

Raksha bandhan 2023: CM शिवराज का प्रदेश की बहनों को तोहफा, राखी के लिए 250 रुपये शगुन, ₹450 में गैस सिलेंडर, ₹100 में महीने भर बिजली

Madhya pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के मौके पर एक बार फिर प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों को उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन मनाने के लिए राशि की व्यवस्था की। सिंगल क्लिक से सभी लाडली बहनों के खाते में ढाई-ढाई सौ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अक्टूबर महीने से लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए डाले जाएंगे। सावन के इस महीने में महिलाओं को 450 रुपए में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। ₹450 में हर महीने गैस सिलेंडर मिले इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भोपाल के भेल जंबूरी मैदान में लाडली बहन महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ बहनों के खाते में 312.64 करोड़ रुपए डाले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा 10 सितंबर को ₹1000 और आएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसके बाद जैसे-जैसे व्यवस्था होते जाएगी, इसे बढ़ाकर 1250 किया जाएगा फिर ₹1,500, फिर ₹1,750 फिर ₹2,000, फिर ₹2,250, उसके बाद ₹2,500 फिर ₹2,750और फिर ₹3,000 की जाएगी।

लखपति बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि 5 साल के अंदर सभी लाडली बहनों को लखपति बना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लखपति बनने के लिए कार्य योजना भी बताई। उन्होंने कहा कि सभी लाडली बहनों को आजीविका मिशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जो बहन उद्योग, स्वरोजगार से जुड़ना चाहेंगी, उनको बैंक के द्वारा लोन दिलाया जाएगा और इस लोन की ब्याज राशि भी मध्य प्रदेश सरकार ही भरेगी। इतना ही नहीं, प्रदेश में बनाए जा रहे उद्योग क्षेत्र में कुछ भूमि लाडली बहनों के लिए आरक्षित की जाएगी ताकि वे वहां पर उद्योग लगा सकें।

हिंदू हो या मुसलमान सभी बहनों को मिल रहा है योजना का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जाति की हो, कोई भी धर्म की हो, चाहे हिंदू हो या मुसलमान हो, सभी मेरी बहने हैं, सभी को योजनाओं का बराबर लाभ दिया जा रहा है। बहनों की सुरक्षा और उनका सम्मान भाई शिवराज के लिए सर्वोपरि है, बहनों के साथ दुराचार करने वाले को फांसी पर चढ़ाया जाने का कानून बनाया है।
बहनों को लखपति बनाने का मेरा लक्ष्य है।

बंद की जाएंगी शराब की दुकानें

नशा मुक्ति की ओर कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब अगर किसी क्षेत्र में शराब की दुकान है और उसे क्षेत्र की 50% महिलाएं शराब की दुकान बंद करने के पक्ष में आएंगी तो वह शराब की दुकान भी बंद कर दी जाएगी।

35% सरकारी भर्ती बेटियों के लिए रिजर्व

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रदेश में होने वाली सभी सरकारी भर्तियों में 35% पद बेटियों के लिए रिजर्व रखे जाएंगे। यही नहीं पुलिस की भर्ती में भी 35% पद बेटियों के लिए आरक्षित रहेंगे। वहीं शिक्षक की नौकरी में 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

बड़ी घोषणाएं

अक्टूबर महीने से खाते में डाले जाएंगे 1250 रुपए
50% बहने चाहेंगी तो शराब की दुकान की जाएगी बंद
पुलिस की भर्ती में महिलाओं को दिया जाएगा 35% रिजर्वेशन
शिक्षकों की भर्ती में बेटियों को 50% आरक्षण दिया जाएगा
सभी सरकारी भर्तियों में बेटियों को दिया जाएगा 35% आरक्षण
लाडली बहनों की बेटियों की पढ़ाई की पूरी फीस सरकार भरेगी
लाडली बहनो को बैंक से लोन मिलेगा, ब्याज सरकार भरवाएगी
औद्योगिक क्षेत्र में लाडली बहन के लिए जमीन आरक्षित की जाएगी
बढ़े बिजली बिलों की वसूली नहीं की जाएगी, बिल जीरो होगा
सितंबर महीने सेसिर्फ ₹100 बिजली बिल आएगा
लाडली बहनों को सावन के महीने में 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
आगे भी गैस सिलेंडर ₹450 में मिले इसलिए कोशिश की जाएगी

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के बाद भी खत्म नहीं हुई लड़ाई, सेशंस कोर्ट में महिला पहलवानों ने उठाया ये बड़ा कदम

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

50 seconds ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

4 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

15 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

17 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

25 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

29 minutes ago