Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को किया सम्मानित

Rashtriya Purvanchal Mahasangh: पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को किया सम्मानित गया.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय

Delhi: राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में पूर्वांचल के जिन लोगों ने अपना सराहनीय योगदान दिया है उनको सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को सम्मानित किया गया.

इसके साथ ही कोरोना काल में सामाजिक कार्य करने वाले मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया.इस कार्यक्रम के दौरान तालकटोरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था.

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जो पूर्वांचल की संस्कृति पर आधारित थे.

इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, सांसद मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत पांडाय और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ-साथ बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह द्वारा किया गया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital