Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Revanth Reddy CM: तेलंगाना में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस आलाकमान ने ले लिया बड़ा फैसला

Telangana Chief Minister: कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री होंगे. सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. वह 7 दिसंबर को पद की शपथ लेंगे.

Telangana CM News

रेवंत रेड्‌डी फिलहाल तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मल्काजगिरी से सांसद भी हैं.

Telangana New CM: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव परिणाम आने के बाद अब कांग्रेस अपनी सरकार बनाने में जुट गई है. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री होंगे. रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर राहुल गांधी ने मुहर लगाई. राहुल ने कहा कि रेवंत रेड्डी को तेलंगाना में सीएम पद के लिए चुना गया है.

बता दें कि रेवंत रेड्‌डी ने अपने राजनीति की शुरुआत ABVP से की थी. इसके बाद वे TDP और फिर कांग्रेस में शामिल हुए थे. फिलहाल वे तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मल्काजगिरी से सांसद भी हैं. रेवंत रेड्‌डी ने ट्वीट कर पार्टी आलाकमान के फैसले पर खुशी जताई.

Telangana CM News

रेवंत रेड्‌डी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज बहुत खुशी की बात है. तेलंगाना की जनता नें हमें आशीर्वाद दिया है. हमारी नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने हम पर भरोसा जताया और प्रेरणा दी. प्रियंका गांधी ने भी तेलंगाना में जोरदार चुनाव प्रचार किया. मैं, प्रभारी माणिकराव ठाकरे जी और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद करता हूं.

बकौल तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्‌डी ने मतदाताओं का भी धन्‍यवाद दिया, कि जब भी जरूरत पड़ी है, तेलंगाना की जनता ने सही तरीके से जवाब दिया है और हमारी मदद की है. हम तेलंगाना आंदोलन के शहीदों से प्रेरणा लेते हुए उनके सपने को आगे बढ़ाएंगे.

Image

यह भी पढ़िए: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल! गठबंधन ‘INDIA’ के दलों ने बनाई दूरी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बैठक की रद्द

दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना विधायक दल के नए CLP के रूप में रेवंत रेड्डी के साथ जाने का फैसला किया है.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital