Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pravasi Bharatiya Sammelan: प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन आज, मेहमानों को अवॉर्ड प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Pravasi Bharatiya Divas: द्रौपदी मुर्मू इस दौरान विदाई भाषण के बाद महेमानों को प्रवासी भारतीय अवॉर्ड प्रदान करेंगी. ये अवार्ड भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले प्रवासी भारतीय और उनके संगठन और संस्था को दिए जाते हैं.

MURMU

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फोटो ट्विटर)

Pravasi Bharatiya Divas: मध्यप्रदेश के इंदौर में चल रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का आज तीसरा और अंतिम दिन है. तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आज दोपहर राष्ट्रपति द्रौपदी (draupadi murmu) सत्र में कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके साथ ही वो NRI सम्मेलन का समापन भी करेंगी. द्रौपदी मुर्मू इस दौरान विदाई भाषण के बाद महेमानों को प्रवासी भारतीय अवॉर्ड प्रदान करेंगी. ये पुरस्कार विदेशोंं में भारत के बारे में बेहतर समन्वय बनाने, भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले प्रवासी भारतीय और उनके संगठन और संस्था को दिए जाते हैं.

आज प्रवासी भारतीय दिवस समापन समारोह से पहले राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी. इस कार्यक्रम को पहले सत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करेंगे. जिसके बाद दूसरे सत्र की मुख्य अतिथि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण होंगी.

ये भी पढ़ें-  Weather Update: दिल्ली में ठंड का ‘डबल अटैक’, घने कोहरे के बीच इन राज्यों में बारिश के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी

प्रवासी महिला उद्यमियों के विषय पर होगी चर्चा

भारतीय दिवस समापन समारोह कार्यक्रम में वित्त मंत्री सीतारमण की अध्यक्षता में ‘राष्ट्र निर्माण के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण की दिशा में प्रवासी महिला उद्यमियों की क्षमता का उपयोग करना’ विषय पर विस्तृत चर्चा होगी. इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा भोज का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी संबोधित करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू प्रवासी भारतीयों को अवार्ड देने के साथ ही प्रवासियों को संबोधित करेंगी.

देश को ऊंचाइयों पर ले जाने की कही थी बात

प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने देश को ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही थी. उन्होंने कहा, ”हमारा प्रयास प्रवासी भारतीयों के लिए अपने समर्थन को अधिकतम करना है. हमारा लक्ष्य ऑनलाइन तंत्र के माध्यम से शिकायतों के निवारण पर ध्यान केंद्रित करना है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि देश और विदेश में भारतीय युवा इस देश के विकास को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे”.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital