Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Viral Video: बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, मांग में भरा सिंदूर, स्टाफ बने बाराती

Viral Video: दूल्हा राजेंद्र ने कहा कि इस वक्त शिवानी को उसके साथ की जरूरत है. अगर वह उसे इसी वक्त छोड़ देता तो गलत होता.

कई जोड़े अनोखे तरीके से शादी करने के लिए विदेशी जगहों पर जाते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा में इस जोड़ी ने एक नया मोड़ देते हुए यहां के एक अस्पताल में शादी कर ली. शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में परिवार के सदस्यों, मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों की मौजूदगी में यह अनोखी शादी संपन्न हुई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शादी के दिन दुल्हन के दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था. इस जोड़े ने अपनी निर्धारित शादी के दो दिन बाद महाशिवरात्रि पर शादी के बंधन में बंध गए, क्योंकि एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में दुल्हन के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया था. दुल्हन ने अपने अस्पताल के बिस्तर पर रस्में पूरी कीं, जिसे ‘मंडप’ के रूप में खूबसूरती से सजाया गया था. अस्पताल में शादी का वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हादसे में बुरी तरह घायल हुई दुल्हन

दुल्हन दुकान पर गई हुई थी तभी हादसा हो गया. हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई और उसे बड़वानी के जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज से असंतुष्ट होकर उसे खंडवा के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां शादी समारोह हुआ.

ये भी पढ़ें- PM Kisan: इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 13वीं किस्त, ऑनलाइन चेक करें तारीख और समय

शुक्रवार को शिवानी के हाथ और पैर का हुआ ऑपरेशन

परिजनों ने उसे पहले बड़वानी में भर्ती कराया, लेकिन वहां सही से इलाज नहीं होने के कारण परिवार वाले उसे खंडवा ले आए. यहां उसे अवस्थी चौराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने शादी के एक दिन पहले शुक्रवार को उसके हाथ और पैर का ऑपरेशन किया.

अस्पताल के वार्ड को सजाया, बिस्तर बना मंडप

परिवार वालों ने बताया कि शादी के मुहूर्त को टाला नहीं जा सकता था, क्योंकि कई लोग इसे अपशगुन मान रहे थे. इसलिए दूल्हा ने दुल्हन की सहमति से अस्पताल में ही शादी करने का फैसला किया. इस दौरान अस्पताल के जनरल वार्ड को सजाया गया. इतना ही नहीं शिवानी के बिस्तर को मंडप की तरह सजाया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital