Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bengaluru Airport पर चेकिंग के नाम पर उतरवाए महिला के कपड़े? म्यूजिशियन ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Bengaluru Airport: संगीतकार महिला ने मंगलवार (3 जनवरी) शाम को ट्विटर पर पोस्ट करके यह आरोप लगाया, “मुझे सुरक्षा जांच के दौरान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अपनी शर्ट उतारने के लिए कहा गया था.

bangalore-kempegowda-international-airport-blr

बेंगलुरु एयरपोर्ट (फोटो BLR website)

Bengaluru Airport: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हो रही चेकिंग पर एक महिला ने सवाल खड़े कर दिए हैं. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली महिला का नाम कृष्णा गढ़वी है. गढ़वी ने एक ट्वीट में लिखा कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान मुझसे शर्ट उतारने को कहा गया. सुरक्षा चौकी पर सिर्फ अंडर गार्मेंट्स पहनकर खड़ा रहना बहुत ही अपमानजनक है और इस जिस तरह लोग देख रहे थे वैसी अटेंशन तो कोई महिला नहीं चाहेगी. बेंगलुरु एयरपोर्ट आपको एक महिला को स्ट्रिप करने की क्या जरूरत पड़ गई.

महिला ने अब अपने ट्विटर अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया गया है. महिला के इन आरोपों की तरफ एयरपोर्ट की तरफ से जवाब दिया गया है. उन्होंने इस मुद्दे पर संचालन और सुरक्षा टीमों को उजागर किया गया है.

‘ऐसा नहीं होना चाहिए था’

महिला के इन गंभीर आरोपों पर बेंगलुरु एयरपोर्ट से तरफ से जवाब आया है. एयरपोर्ट की तरफ से लिखा गया- नमस्ते कृष्णा , हमें आपको हुई परेशानी के लिए गहरा खेद है और ऐसा नहीं होना चाहिए था. हमने इस मसले को अपनी संचालन टीम के सामने रखा है और इसे CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) द्वारा प्रबंधित सुरक्षा टीम को भी भेज दिया है. इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Pakistan: मैरिज हॉल से लेकर पंखे-बल्ब का उत्पादन तक होगा बंद! पैसे बचाने की अजब-गजब तरकीब अपना रहा कंगाली के मुहाने पर खड़ा पाकिस्तान

‘एक अंगिया पहनकर खड़ा होना अपमानजनक’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीतकार महिला ने मंगलवार (3 जनवरी) शाम को एक ट्विटर पोस्ट में यह आरोप लगाया, “मुझे सुरक्षा जांच के दौरान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अपनी शर्ट उतारने के लिए कहा गया था. सुरक्षा चौकी पर सिर्फ एक अंगिया पहनकर खड़ा होना वास्तव में अपमानजनक था. @BLRAirport आपको इस बात की आवश्यकता क्यों है कि एक महिला स्ट्रिप करे.”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर अराजक दृश्य और लंबी कतारें देखी गईं थीं. तब एयरपोर्ट के एक सूत्र ने एक चैनल को बताया था कि CISF में स्टाफ की कमी है. “बेंगलुरु हवाई अड्डे का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है. यह CISF है जिसे इसे अच्छी तरह से प्रबंधित करना चाहिए. हम समर्थन देते रहे हैं. समर्थन केवल कुछ हद तक दिया जा सकता है.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital