Bharat Express DD Free Dish

लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से रेप की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है. कोर्ट ने इसकी तुलना 2012 के निर्भया केस से करते हुए कड़ी नाराजगी जताई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से बने शारीरिक संबंध भी पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध माने जाएंगे.

2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी.

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि बालिग व्यक्ति को अपनी मर्जी से रहने का अधिकार है. स्वेच्छा से युवक के साथ रहने के बाद युवती ने माता-पिता के पास लौटने की इच्छा जताई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने तमिलनाडु एवं पुडुचेरी से पी. एस. अमलराज और केरल से संतोष कुमार पी. के निर्वाचित होने पर बधाई दी.

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैन डाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को बरी कर स्वदेश लौटने की इजाजत दे दी है. एनआईए ने अपनी चार्जशीट से यूएपीए की धाराएं हटा दी थीं.

पटना स्थित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) में सीजेआई सूर्यकांत ने कानून के छात्रों के साथ खुले संवाद में हिस्सा लिया और बिना तय स्क्रिप्ट के उनके सवालों के जवाब दिए.

पटना में CJI सूर्यकांत ने बच्चों में नशे की लत को बाल संरक्षण का गंभीर विषय बताया. उन्होंने देश के पहले पीड़ित केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि पीड़ित बच्चों को सजा या उपेक्षा नहीं, बल्कि शिक्षा, सुरक्षा और पुनर्वास की जरूरत है.

Triple Talaq Law: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया है कि वर्ष 2019 में ट्रिपल तलाक को अपराध घोषित किए जाने के बाद केरल में 203 मामले दर्ज किया गया है. जिसमें एक 178 मामलों में चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट मौजूद है. 8 आरोपियों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज, बैंक खातों और चल-अचल संपत्तियों के पुख्ता डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. पढ़ें विस्तृत एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.