Bharat Express DD Free Dish

लीगल

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने निचली अदालत के जज के आचरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इन आरोपों का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है.

दिल्ली की मतदाता सूची से 47 लाख नाम हटाने और 33 लाख लोगों को नोटिस भेजे जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. सीजेआई ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और जायज मतदाता का नाम न हटाने का निर्देश दिया है.

Supreme Court Case: ओडिशा में डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता और एमिकस क्यूरी ने आरोप लगाया कि प्रकाश सिंह मामले में शीर्ष अदालत के दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर पात्रता सूची में फेरबदल की कोशिश की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी जल विवाद मामले में 70 टीएमसी पानी के पुनः आवंटन की मांग वाली सोसाइटी की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि दो राज्यों के विवाद में ऐसी याचिकाओं का अंत नहीं है.

Supreme Court: SC ने 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान के समान कानूनी संरक्षण देने वाले कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट इस बात पर विचार कर रहा है कि 'वंदे मातरम' नहीं गाने या इसके गायन में व्यवधान डालने पर दंडात्मक कार्रवाई किस हद तक लागू हो सकता है.

Supreme Court Arrest Rules: क्या पुलिस आपको बिना कुछ लिखे गिरफ्तार कर सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने अब इस खेल के नियम ही बदल दिए हैं. जानिए कैसे एक लिखित पर्ची आपकी रिहाई की चाबी बन सकती है?

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी नियमों को सख्त बनाते हुए आदेश दिया है कि अब पुलिस को आरोपी को गिरफ्तारी की वजह लिखित में देनी होगी. वहीं, अगर नियम तोड़ा गया तो पुलिस अफसर पर विभागीय कार्रवाई होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कैश कांड मामले में घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के मामले की सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक लवकेश बजाज को मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दे दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT से 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है. सुनवाई के दौरान एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की. जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह निर्देश दिया है.