Bharat Express DD Free Dish

लीगल

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने से जुड़े मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले पर दोबारा विचार करने के निर्देश दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन प्रणित मोरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है. यह मामला '370 बिरयानी विवाद' और अलग-अलग राज्यों में दर्ज FIR से जुड़ा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगा साजिश मामले के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई 30 सितंबर तक टाल दी है. दिल्ली पुलिस ने जमानत का कड़ा विरोध किया है..

दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सात नए जजों को शपथ दिलाई है. इनमें 2 स्थायी और 5 अतिरिक्त न्यायाधीश शामिल हैं.

TMC Name Symbol Row: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के TMC के पुराने नाम और ‘फूल-घास’ चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने के अंतरिम फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. कोर्ट ने याचिका को जल्द सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है.

Kejriwal Contempt Case: आपराधिक अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं को जवाब दाखिल करने के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है. वहीं गूगल ने भी यूट्यूब कंटेंंट को लेकर अपना रुख साफ किया है.

Bengal Voter List Controversy: पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है. वोटर लिस्ट से कटे नामों को दोबारा जोड़ने की 37 लाख से ज्यादा अपीलें पेंडिंग हैं, जिन्हें निपटाने में मौजूदा रफ्तार से 12 साल से ज्यादा का समय लग सकता है.

संशोधित मोटर व्हीकल नियमों के तहत ट्रैफिक चालानों का निपटारा एसडीएम और अन्य अधिकारियों को सौंपे जाने के विरोध में दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकीलों ने 21 सितंबर को एक दिन की हड़ताल का फैसला किया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केजीएमयू और लोहिया संस्थान के पांच डॉक्टरों को सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन के चलते सेवा बांड से राहत दे दी है. हालांकि, कोर्ट ने जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ महीने और सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने का निर्देश दिया है.

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर रोक लगाते हुए सीबीआई-ईडी से जवाब मांगा था.