Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लीगल

यह धारा मजिस्ट्रेट को जांच में सहायता के लिए किसी व्यक्ति को नमूना हस्ताक्षर देने के आदेश देने का अधिकार देता है. लेकिन उसमें यह भी कहा गया है कि ऐसा आदेश तब तक पारित नहीं किया जा सकता जब तक कि व्यक्ति को गिरफ्तार न कर लिया जाए.

Women's Reservation: दिल्ली सरकार में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुद्दा मुख्य चुनाव अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट को भेजा गया है.

कोर्ट ने कहा कि लड़की ने अपनी जिरह में कहा था कि आरोपी ने न तो उस पर कोई शारीरिक हमला किया और न ही उसने उसके साथ कोई गलत काम किया. मेडिकल जांच में कोई बाहरी चोट या हमले के निशान नहीं पाए गए थे.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को याचिकाकर्ता ने वापस ले लिया है, जिसमें यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के फैसले को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नए सिरे से याचिका दाखिल करने को कहा.

नोएडा के निठारी हत्याकांड मामले में आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मार्च में सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को पेश करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सजा के निलंबन करने की मांग वाली सज्जन कुमार और बलवंत खोखर की ओर से दायर याचिका पर अंतिम सुनवाई के लिए जुलाई की तारीख तय की है.

सीसीआई ने अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एंटी-कंपीटिटिव प्रैक्टिस का आरोप लगाया है. सीसीआई ने अपनी याचिका में अलग-अलग राज्यों में दर्ज मुकदमों को सुप्रीम कोर्ट या दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की गई थी.

उमर अब्दुल्ला की ओर से पेश वकील ने कहा कि चुनाव में व्यस्त रहने के कारण अदालत द्वारा तय गुजारा भत्ता देने में देरी हुई है.

13 दिसंबर को बिहार में 912 केंद्रों पर बीपीएससी प्री परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पटना के परीक्षा केंद्र पर पेपर बाटने में देरी के आरोप को लेकर हंगामा हो गया. इस बीच परीक्षा केंद्र पर मौजूद निरीक्षक राम इकबाल सिंह का दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी.

कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है तो यह बताए कि डॉक्टर ने कानून का उल्लंघन करते हुए प्रसव पूर्व नैदानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया. आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ केवल एक फर्जी रोगी का अल्ट्रासाउंड करने का आरोप है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital