सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू में RBI शाखा की CBI जांच की मांग वाली याचिका की खारिज, जानें क्या है मामला
कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि इसके अलावे और कोई अवसर नही दिया जाएगा. याचिका में कहा गया था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपग्रेड की गई पॉलिसी 2009 के अनुसार कटे फटे या ऐसे नोटों की अदला बदली नही की जाएगी, जिनपर कुछ लिखा हुआ है.
सुप्रीम कोर्ट से राजस्थान सरकार को मिली बड़ी राहत, एनजीटी द्वारा लगाए गए 746.88 करोड़ रुपये के जुर्माने पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार पर लगाए गए 746.88 करोड़ रुपये के जुर्माने पर फिलहाल रोक लगा दी है, जो एनजीटी ने ठोस और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया था.
Delhi High Court: दिल्ली चुनाव से पहले AAP के ₹2100 के चुनावी वादे के खिलाफ दायर हुई याचिका पर 30 जनवरी को होगी सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट 30 जनवरी को महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये देने के आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.
JEE-Advanced में प्रयासों की संख्या घटाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
JEE Advanced 2025: SC ने जेईई-एडवांस्ड के लिए प्रयासों की संख्या को तीन से घटाकर दो करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और 4 सप्ताह में जवाब मांगा.
सुप्रीम कोर्ट ने संभल मस्जिद के कुएं पर UP सरकार को किया तलब, 2 सप्ताह में मांगा जवाब; 21 फरवरी को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के कुएं से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह में जवाब देने को कहा. कोर्ट ने मस्जिद के कुएं पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग पर सुनवाई की और नगरपालिका की पूजा से संबंधित अधिसूचना पर रोक लगा दी.
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर की याचिका पर मध्य प्रदेश चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग और अन्य पक्षों को 4 सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है. यह मामला 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल सिंह लोधी द्वारा उनकी चुनावी जीत को चुनौती देने से जुड़ा है.
PFI के पूर्व प्रमुख ई अबूबकर की मेडिकल आधार पर जमानत याचिका, सुप्रीम कोर्ट में 17 जनवरी को अगली सुनवाई
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के पूर्व प्रमुख ई अबूबकर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद कहा कि कुछ भी गंभीर नहीं लग रहा है. मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी.
मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद मामला: 1 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट करेगा अगली सुनवाई
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की है. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई की और हिंदू पक्ष की दलीलें भी सुनीं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने घुड़सवारी खेलों की स्थिति सुधारने हेतु 5 सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग समिति का गठन किया
दिल्ली हाई कोर्ट ने भारत में घुड़सवारी खेलों की जमीनी हकीकत की विस्तृत जांच करने के लिए 5 सदस्यीय फैक्ट-फाईडिंग समिति गठित की है
AAP विधायक Naresh Balyan के खिलाफ फैसला सुरक्षित, कोर्ट 15 जनवरी को फैसला सुनाएगा
राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. साथ ही बालियान की न्यायिक हिरासत 1 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है.







