Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीते हैं कोल्ड ड्रिंक तो हो जाएं सावधान! हो सकती है गंभीर बीमारी

रोजाना कोल्ड ड्रिंक पीने की है लत तो इसकी वजह से आपको गंभीर बीमारी हो सकती है. जिनके बारे में शायद ही आप सोच सकते हैं. कहीं आप रोजाना कोल्ड ड्रिंक तो नही पी रहे हैं?

कोल्ड ड्रिंक के नुकसान

कोल्ड ड्रिंक के नुकसान

Side Effects Of Cold Drink: कोल्ड-ड्रिंक्स पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है और आजकल की लाइफस्टाइल में इसे पीने का ट्रेंड काफी बढ़ा है. धूप से बचना हो या फिर घर पर हो कोई पार्टी, बिना कोल्ड ड्रिंक के लोगों को हर चीज अधूरी लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कोल्ड ड्रिंक्स मुंह का स्वाद भले ही अच्छा कर दें लेकिन सेहत के लिए ये काफी नुकसानदायक है.

इन कोल्ड ड्रिंक्स या सॉफ्ट ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है.आइए आपको बताते हैं इन कोल्ड ड्रिंक्स को पीने से आपकी बॉडी किस तरह से प्रभावित होती है.

कोल्ड ड्रिंक के साइड इफेक्ट्स

टाइप-2 डायबिटीज

कोल्ड ड्रिंक में शुगर की मात्रा अधिक होती है. इसमें पोषण नहीं बल्कि कैलोरी की मात्रा होती है. ज्यादा कैलोरी के कारण मोटापा का खतरा अधिक बढ़ जाता है. कोल्ड ड्रिंक में काफी ज्यादा हाई लेवल का शुगर होता है. जिसके कारण टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं. इसमें इतना ज्यादा शुगर होता है कि इंसुलिन पर भी असर पड़ता है. जिसमें ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ता है.

मोटापे का हो जाएंगे शिकार

कोल्ड ड्रिंक में पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है. इसमें बस शक्कर और कैलोरी होती है. ऐसे में कोल्ड ड्रिंक के अंदर सोडा और शक्कर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपका वजन सबसे तेजी से बढ़ता है.

ये भी पढ़ें:ये एक्ट्रेस थी बॉबी देओल का पहला प्यार, इस शख्स की वजह से नहीं हो पाई थी शादी

दांतो को नुकसान

कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा ड्रिंक्स में कार्बोनिक एसिड होता है, जो आपके दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है. इससे दांतों में सेंसिटिविटी और  बैक्टीरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जिससे मसूड़े में सूजन हो सकती है.

लीवर डैमेज

कोल्ड ड्रिंक्स में ग्लूकोज बहुत अधिक मात्रा में होते हैं. क्योंकि इन ड्रिंक्स में शुगर ज्यादा होता है जो फ्रक्टोज को पचाने में लीवर को बहुत मशक्कत करनी पड़ती है. जिससे लीवर में इन्फ्लेमेशन की शिकायत आ जाती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital