Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

काजू खाने से बढ़ता या फिर घटता है वजन, जानिए किस तरह इसे अपनी डाइट में करें शामिल

Cashew Benefits: काजू नैचुरल रूप से काफी ज्यादा हेल्दी है. कई लोगों का मानना है कि इससे वजन बढ़ता है, लेकिन इससे वजन कम होता है.

काजू खाने से होता है वजन कम

काजू खाने से होता है वजन कम

Cashew Benefits: यह एक आम बात है कि काजू खाने से वजन बढ़ सकता है लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक झूठ? खैर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि काजू सबसे पसंदीदा नट्स में से एक है जो अपने स्वाद और न्यूट्रिशनल वैल्यू के लिए लोकप्रिय हैं. यहां बताया गया है कि जब आप रोजाना काजू खाते हैं तो क्या होता है और यह वेट मैनेजमेंट में कैसे मदद कर सकता है. यहां काजू और वजन घटाने के बीच लिंग के बारे में बताया गया है. हमारे दिमाग में ऐसी धारणा बन गई है कि काजू खाने से हमारा वजन बढ़ जाता है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एकदम गलत है. काजू अपने अलग तरह के स्वाद और न्यूट्रिशनल वैल्यू के लिए काफी फेमस है. आज हम आपको बताएंगे रोजाना काजू खाने के फायदे और काजू खाने से वजन घटने के बीच क्या लिंक है.

क्या है काजू खाने के फायदे

काजू में अनसैचुरेटेड फैट्स और कुछ आवश्यक मिनरल्स जैसे कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन के साथ ही विटामिन के, ई और बी विटामिन भी होते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, काजू जैसे नट्स का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, जिससे हृदय रोग होने की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है. इसके अलावा, काजू में कुछ विटामिन और मिनरल्स जैसे पोटैशियम, विटामिन ई, विटामिन बी6 और फोलिक एसिड हार्ड डिजीज के होने की संभावनाओं को काफी हद तक कम सकते हैं.

बॉडी पर ये कैसे करता है असर

काजू में हेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है उनका ज्यादातर फैट कंटेंट अनसेचुरेटेड फैट होता है, जिसे हार्ट के लिए हेल्दी माना जाता है और एलडीएल लेवल को कम कर सकता है. ये फैट आपको फुल और सेटिस्फाइड फील करने में मदद कर सकते हैं, जिससे अचानक लगने वाली भूख कम हो जाती है. डेली डाइट में काजू को शामिल करने से पोषक तत्वों के बेहतर एब्जॉर्प्शन और पाचन में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:Dream Girl 2 Day 2nd Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

पाचन को करें कंट्रोल

काजू में डायटरी फाइबर होता है, जो पाचन को कंट्रोल करने और तृप्ति की भावना को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. हाई फाइबर वाले फूड्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद करता है और अचानक स्पाइक्स और क्रैश को रोकता है.

वजन बढ़ना

काजू आपके दिल को हेल्दी रखता है साथ ही दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है. हालांकि, काजू की थोड़ी सी भी मात्रा शरीर में एचडीएल के लेवल को बढाता है. अगर आप ज्यादा काजू खाते हैं तो पक्का वजन बढ़ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital