Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

…तो कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग! दुनिया के सबसे बुजुर्ग डॉक्टर ने बताई 3 बातें

101 year old doctor:आज के समय में स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण दिमाग पर काफी प्रभाव पड़ता है, ऐसे में दिमाग की कार्यक्षमता कम हो जाती है, जिससे मेमोरी पावर खत्म हो जाती है. ऐसे में डॉ. हेवार्ड ने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स शेयर की हैं.

डॉ. हावर्ड

डॉ. हावर्ड

101 year old doctor:आज के समय में स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण दिमाग पर काफी प्रभाव पड़ता है, ऐसे में दिमाग की कार्यक्षमता कम हो जाती है, जिससे मेमोरी पावर खत्म हो जाती है. हाल ही में, डॉ. होवार्ड (Dr. Howard) ट्रकर, न्यूरोलॉजिस्ट, क्लीवलैंड, ओहियो ने दिमाग को तेज करने के बारे में बताया है. यह दुनिया के सबसे बुजुर्ग डॉक्टर (Oldest Doctor) हैं, माना जाता है कि उनकी उम्र 101 साल है इस उम्र में भी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वह मरीजों को देखते हैं. उन्हें सुझाव देते हैं और इलाज भी करते हैं. इतना ही नहीं 60 साल की उम्र में उन्होंने परीक्षा पास की थी और इसके बाद लॉ सकूल में दाखिल लिया था. आज भी वे लगातार शोध करते रहते हैं, खासकर न्यूरोलॉजी (neurologist doctor) के बारे में पर हैरानी की बात ये है कि डॉ. हेवार्ड का नाम गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड (Guinness Book of World) रिकॉर्ड में भी शामिल है. इसी कड़ी में अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि इस उम्र में भी वे अपने दिमाग को इतना तेज कैसे रखते हैं? ऐसे में डॉ. हेवार्ड ने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स शेयर की हैं.

क्या है दिमाग तेज करने वाले टिप्स

डॉ. हावर्ड ने बताया कि खुद को किसी भी काम में व्यस्त रखना दिमाग को तेज बनाए रखने में मददगार हो सकता है. ऐसे में आप अपने रोजाना किए जाने वाले काम के अलावां अन्य कामों या फिर किसी स्किल को सीखने में भी समय लगा सकते हैं. उन्होंने बताया कि वे जब 60 साल के थे तो वे मेडिकल प्रेक्टिस करने के बाद लॉ कॉलेज भी जाते थे. नई चीजें सीखते रहने से दिमाग की क्षमता भी बढ़ती है.

लोगों से बात-चीत करें

खुद को व्यस्त रखने के साथ ही लोगों से बात-चीत करना भी काफी जरूरी होता है. ऐसा करना दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करती है. डॉ. हावर्ड के मुताबिक इसपर हुई कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि खुद को लोगों से जोड़कर रखने से मेमोरी पावर बढ़ती है और दिमाग स्वस्थ रहता है. ऐसा करने से डिमेंशिया से भी बचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि वे आज भी दोस्तों और परिवार के साथ रेस्तरां जाते हैं और लोगों से बातचीत करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें:Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी गदर-2 के आगे OMG 2 की न चली, जानें कितना रहा कलेक्शन

मनोरंजन के लिए पढ़ें

डॉ. हावर्ड के मुताबिक किताबें पढ़ना और दिमाग का सीधा संबंध है. किताबें पढ़ने से आपको दुनियाभर का ज्ञान मिलता है, इससे दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और दिमाग तेज भी होता है. उन्होंने बताया कि वे लोगों की बायोग्राफी पढ़ने के साथ ही डिटेक्टिव स्टोरीज पढ़ना बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में मेमोरी पावर तेज होती है,जिससे आप किसी भी पहेली को सुलझाने में भी अधिक सक्षम बनते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital