Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hockey WC Winner: रोमांचक रहा फाइनल मैच, बेल्जियम को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना जर्मनी

दो बार की चैंपियन जर्मनी और गत चैंपियन बेल्जियम के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा.

Germany vs Belgium Hockey World Cup 2023 final: भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने सडन डेथ शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम को हराकर हॉकी विश्व कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है. जर्मनी तीसरी बार चैंपियन बनी है. तय समय में स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहने के बाद परिणाम के लिए शूटआउट का सहारा लिया गया. लेकिन पहले दिए गए 5 मौकों में दोनों ही टीमें 3-3 गोल ही कर सकी जिसके बाद डेथ शूटआउट में जर्मनी ने बेल्जियम पर 2-1 से जीत दर्ज की. पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाली और अपराजेय रही दोनों टीमों ने फाइनल मैच भी बेहद रोमांचक और सांस रोक देने वाले अंदाज में खेला. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के लिए ये मुकाबला पैसा वसूल रहा.

तय समय में फैसला नहीं
दो बार की चैंपियन जर्मनी और गत चैंपियन बेल्जियम के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा. पहले क्वार्टर में दो गोल कर बेल्जियम ने जर्मनी पर जबरदस्त बढ़त बनाई. उसकी तरफ से 9 वें मिनट में ऑबेल फ्लोरेंट और 10 वें मिनट में साइमन गौगनार्ड ने दूसरा गोल दागा. इसके बाद जर्मनी ने दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में लगातार तीन गोल दागकर मैच में जबरदस्त वापसी की और 3-2 की लीड ले ली.

ये भी पढ़ें: U19 World Cup: युवा भारतीय टीम ने रचा इतिहास, जय शाह ने किया 5 करोड़ के इनाम का ऐलान

जर्मनी के लिए 28 वें मिनट में वेलेन निकलास, 40 वें मिनट में पिलट गोंजालो और 47 वें मिनट में ग्रैंबूस मैट ने गोल दागा. जब ऐसा लगने लगा कि मैच जर्मनी जीतने ही वाला है तभी 58 वें मिनट में बेल्जियम के बून टॉम ने गोल करते हुए स्कोर को 3-3 से बराबरी पर ला दिया.

तीसरी बार चैंपियन बनी जर्मनी
बेल्जियम को हराकर जर्मनी ने तीसरी बार विश्व कप का खिताब जीता है. विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज जर्मनी ने सबसे पहले 2002 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2006 में ऑस्ट्रेलिया को ही 4-3 से हराकर जर्मनी दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी थी. 1971 से शुरु हुए हॉकी विश्व को प्रत्येक 4 साल बाद आयोजित किया जाता है. हॉकी विश्व कप 2023 विश्व कप का 15 वां एडिशन था. सबसे ज्यादा 4 बार हॉकी विश्व कप पाकिस्तान ने जीता है. ऑस्ट्रेलिया 3, जर्मनी 3 , नीदरलैंड 3 तथा इंडिया और बेल्जियम 1-1 बार विश्व चैंपियन रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital