Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

WTC Final: ओवल में टीम इंडिया का फ्लॉप शो, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत

Australia vs India: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया.

Virat Kohli

Photo- ICC (@ICC) /Twitter

WTC Final: ‘जो सपना है उसे सपना ही रहने दो, उसका जिक्र करोगे तो तकलीफ़ तुम्हें ही होगी’. ये बात भारतीय क्रिकेट फैंस जरा देर से समझें लेकिन अब समझ चुके हैं. क्योंकि अब टीम इंडिया से उम्मीद रखना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है. फिर वही गलती, फिर वही हश्र. कभी इंजर्ड खिलाड़ियों का तो कभी टीम कॉम्बिनेशन का बहाना बनाने वाली टीम इंडिया एक और खिताब गंवा चुकी है. आईपीएल 2023 में मशगूल BCCI और भारतीय खिलाड़ियों ने एक बड़ा मौका बड़ी आसानी से गंवा दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाली टीम इंडिया मैदान पर सरेंडर करती दिखी, खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया. डब्ल्यूटीसी फाइनल के 5वें दिन ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 209 रन से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया.

भारत की हार,ऑस्ट्रेलिया ने जीता खिताब

मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 164 रन बनाए. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच मजबूत साझेदारी हुई. 5वें दिन इन दोनों बल्लेबाजों पर भारत को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी थी. मगर अफसोस दिन की शुरुआत ही विराट कोहली के विकेट से हुई और इसके बाद पतझड़ की तरह टीम इंडिया ने विकेट गंवाए. आखिरी दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया 234 ऑलआउट हो गई. बता दें, इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई.

ये भी पढ़ें: WTC Final: 3 गेंदों में लिए 2 विकेट, स्कॉट बोलैंड ने लिखी भारत की हार की कहानी, टूट गया भारतीय फैंस का सपना!

फिर वही गलती, फिर वही हश्र

कागजों पर तो यह मैच टीम इंडिया के लिए आसान था. मगर बात जब मैदान-ए-जंग की आई तो भारतीय खिलाड़ियों ने सरेंडर कर दिया. अब इसे आप बीसीसीआई की गलती कह लीजिए या खिलाड़ियों का वर्कलोड लेकिन सच यही है कि 10 साल बाद भी टीम इंडिया का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म नहीं हुआ. ज्यादा दुख तो इस बात का है कि ऑस्ट्रेलिया अपने बेहतरीन खेल की वजह से नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ियों की बेवकुफी, खराब शॉट और हारने से पहले ही हार मानने की वजह से जीता है. इस हार के बाद कोच, कप्तान और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठना लाजमी है क्योंकि यहां सिर्फ टीम इंडिया हारी नहीं है बल्कि करोड़ों भारतीय फैंस का दिल भी टूटा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital