Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MI vs RCB: आमने-सामने किंग और हिटमैन, यहां एक हार बन सकती है प्लेऑफ की रेस में अड़चन…

MI vs RCB, IPL 2023: ये सिर्फ एक मुकाबला नहीं बल्कि प्लेऑफ के टिकट की लड़ाई भी है.

RCB vs MI

Photo- Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets)/ Twitter

MI vs RCB, Match Preview: मंगलवार, 9 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना-सामना होगा. दोनों टीमों ने अपने दस मैचों में पांच-पांच जीत हासिल की हैं और वर्तमान में अंक तालिका में छठे और 8वें स्थान पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हार मिली थी. वहीं आरसीबी भी अपना पिछला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ हार कर आ रही है.

आईपीएल में अब तक दोनों टीमें 31 बार भिड़ चुके हैं, जिनमें से 17 मुकाबलों में एमआई के नाम रहे, जबकि आरसीबी शेष 14 में विजयी हुई है. हालांकि, आरसीबी हाल के वर्षों में एमआई के खिलाफ सबसे मजबूत टीम रही है. MI की RCB के खिलाफ आखिरी जीत 2020 में आई थी, और तब से वे उसके खिलाफ लगातार चार मैच हार चुके हैं. ऐसे में इस मुकाबले में आरसीबी का पलड़ा भारी है.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, छीन जाएगी एशिया कप की मेजबानी, टूर्नामेंट से हट सकता है PAK!

दोनों टीमों में हैं कई धाकड़ खिलाड़ी

जहां तक दोनों टीमों की ताकत की बात है तो वो लगभग एक जैसी है. कई ऐसे नाम है जो इस मुकाबले में अपनी-अपनी टीमों के मैच विनर हो सकते हैं. हालांकि, मंबई से ज्यादा स्टेबल आरसीबी है क्योंकि बल्लेबाजी में जहां आरसीबी का टॉप ऑर्डर शानदार रहा है. वहीं, मुंबई यहां संघर्ष करती नजर आ रही है क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अब तक खामोश रहा है.

दोंनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

RCB: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (C), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, मोहम्मद सिराज, वनिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, और जोश हेजलवुड.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, आकाश दीप और अनुज रावत.

MI: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और अरशद खान.

इम्पैक्ट प्लेयर : कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल, विष्णु विनोद.

MI vs RCB: ये हो सकती है बेस्ट Dream 11 टीम

कीपर- ईशान किशन

बल्लेबाज- विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, फाफ डु प्लेसी, महिपाल लोमरोर

ऑलराउंडर्स- टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन,

गेंदबाज- मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, पीयूष चावला



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital