खेल

Olympics Games: भारत करेगा 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी? जानें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्या दिया जवाब, कैसी होंगी हमारे यहां तैयारी

Olympics Games In India: दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत अगले दशक में ‘खेलों का महाकुंभ’ माने जाने वाले ओलंपिक गेम्स की मेजबानी कर सकता है. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन खेलों के आयोजन के सवाल पर मीडियाकर्मियों को जवाब दिया. अनुराग ठाकुर बोले कि हमारे पास 2036 ओलंपिक की मेजबानी प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यकताएं हैं.

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा— “मुझे यकीन है कि हम प्रत्येक खेल में अधिक प्रतिभाओं के लिए सही माहौल बनाने के लिए काम करेंगे.” उन्होंने चेन्नई में शुक्रवार, 22 दिसंबर को कहा, “खेल हमें विभाजित नहीं करता, हमें जोड़ता है. हमारा देश विविधताओं से भरपूर है और देश की ताकत विविधता में एकता है. हमें खेलों पर और ध्यान लगाने की जरूरत है.”

“भारत मेजबानी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा”: PM मोदी

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 2036 के ओलंपिक की मेजबानी पर बात कर चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 14 अक्टूबर को घोषणा की कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए “कोई कसर नहीं छोड़ेगा”. उन्होंने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सपना बताया.

141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र में यह बोले थे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र में बोल रहे थे, जहां खेलों के भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं. हालाँकि, उन्होंने किसी मेजबान शहर का नाम नहीं बताया- लेकिन अटकलें लगाई जाने लगीं कि इसके लिए गुजरात में अहमदाबाद शहर को ओलंपिक के आयोजन के लिए चुना जा सकता है.

2029 में युवा ओलंपिक की मेजबानी भी करना चाहता है देश

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा था कि देश 2029 में युवा ओलंपिक की मेजबानी भी करना चाहता है. उन्होंने कहा, ”खेल सिर्फ पदक जीतने के लिए नहीं बल्कि दिल जीतने का माध्यम है. खेल सबका है, सबका है. यह न केवल चैंपियन तैयार करता है बल्कि शांति, प्रगति और कल्याण को भी बढ़ावा देता है. इसलिए, खेल दुनिया को एकजुट करने का एक और माध्यम है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

22 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

46 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

1 hour ago