Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jharkhand news

झारखंड की चतरा सीट को लेकर महागठबंधन में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. टिकट बंटवारे में देर होने से महागठबंधन में शामिल सहयोगी पार्टी कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता अपनी दावेदारी को लेकर आमने-सामने आ गए हैं.

Jharkhand News: सनातन महापंचायत का प्रतिनिधि मंडल झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात कर उनसे आग्रह किया कि वह भी रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हों.

झारखंड से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद से ईडी ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ की. इस दौरान जांच एजेंसी ने उनके भाई से भी बालू कारोबार और अवैध जमीनों पर कब्जे से जुड़े सवाल किए.

झारखंड के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को क्षमा मांग कर न्याय पत्र निकालना चाहिए।

प्रदेश में नगर निगम और निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर पार्षद रोशनी खलखो और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले में अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी.

हेमंत सोरेन के समर्थक एक नेता ने यहां तक कहा कि हम लोग ईंट से ईंट बजा देंगे. वहीं, मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि अगर हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जल्द से जल्द नहीं छोड़ा गया तो जल्द ही हम लोग जनी शिकार करके जेल का फाटक तोड़कर उन्हें रिहा करेंगे.

चेक बाउंस केस में अभिनेत्री अमीषा पटेल आखिरकार समझौते को तैयार हुईं, उन्‍होंने एक शख्‍स को पैसे वापस करने के लिए 2 करोड़ 75 लाख के पांच चेक दिये, जो कि वादी पक्ष ने स्वीकार कर लिए. जानिए पूरा मामला-

झारखंड में भी कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ पार्टी के अंदर ही एक माहौल बना हुआ है. महीनो पहले से उनके बदले जाने की चर्चा भी तेज हुई लेकिन प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी बदलते गए और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर लगातार अपनी कुर्सी बचाते रह गए .

ईडी के एक्‍शन के बाद झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया. हेमंत सोरेन को इस्‍तीफा देना पड़ा और उनके बाद वहां नए मुख्‍यमंत्री चुने गए. झामुमो की इस सरकार को कांग्रेस समर्थन देती है, लेकिन मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से कई कांग्रेसी विधायक खफा हैं.

राज्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए मानकी मुंडा छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना शुरू होगी.