Bharat Express DD Free Dish

Jharkhand: करोड़ों की ठगी करने वाला ठेकेदार संतोष मिश्रा गिरफ्तार, दो साल से तलाश कर रही थी पुलिस

झारखंड की तुपुदाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ़्तार किया है, जिस पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे चल रहे थे. उस पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं.

jharkhand police arrested a man
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jharkhand News toady: झारखंड में तुपुदाना पुलिस ने आज एक ऐसे शख्स को गिरफ़्तार किया है, जिसके ऊपर झारखंड के विभिन्न थानों में कई मुकदमे चल रहे थे. पुलिस के मुताबिक, शख्स का नाम संतोष कुमार मिश्रा है. पिछले दो साल से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

संवाद सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने संतोष कुमार मिश्रा को ठगी के आरोप में पकड़ा. अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि संतोष कुमार मिश्रा के ऊपर झारखंड के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. उस पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं. रांची समेत कई इलाकों में उसके खिलाफ शिकायतें मिली थीं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read