Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

central government

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली से पहले DA बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है. यह बढ़ोतरी उनके वेतन में इजाफा करेगी. मार्च 2025 में DA में बढ़ोतरी का एलान संभव है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

कोर्ट ने वित्त अधिनियम 1994 की धारा 65 (105) (zzzzn) को असंवैधानिक करार दिया और स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार लॉटरी की बिक्री पर सर्विस टैक्स नहीं लगा सकती.

महाकुंभ में संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को सुलभ राशन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और योगी सरकार ने विशेष योजना चलाई है. 20 मोबाइल वैन के साथ ऑन-कॉल और व्हाट्सएप के जरिए भी सस्ता राशन आश्रमों तक पहुंचाया जा रहा है.

Delhi Election Result 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से 1200 वोटों से हार गए.

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में कार्य घंटे को 70-90 घंटे प्रति सप्ताह तक बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. सरकार ने श्रमिकों के अधिकारों और मौजूदा श्रम कानूनों को प्राथमिकता देने की बात कही है.

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव संचालन नियम 1961 में हुए संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. याचिका में सीसीटीवी और वेबकास्टिंग फुटेज को सार्वजनिक निरीक्षण से रोकने के फैसले पर आपत्ति जताई गई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह चिकित्सीय रूप से अक्षम व्यक्तियों के पासपोर्ट संबंधी अनुरोध पर कार्यालय आने के बिना कार्रवाई की संभावना पर विचार करें

कोर्ट ने तीन तलाक कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की और केंद्र सरकार से एक साथ तीन तलाक बोलने के चलते मुश्लिम मर्दों के खिलाफ देश भर में दर्ज मुकदमों की जानकारी मांगी.

सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से एक समिति बनाने का आदेश दिया है, जो छह महीने में रिपोर्ट देगी

सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी श्रद्धानंद की दया याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह के लिए स्थगित कर केंद्र सरकार को निर्देश लेने का समय दिया. 84 वर्षीय श्रद्धानंद 30 साल से जेल में हैं और उन्होंने राष्ट्रपति से अपनी दया याचिका की समीक्षा में तेजी लाने की मांग की है.