Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

central government

केंद्र सरकार ने गुवाहाटी में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से देश का 22वां IIM खोलने को मंजूरी दी. यह पूर्वोत्तर में शिलांग के बाद दूसरा IIM होगा.

Legal News: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि विशेष मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पद के लिए एलएलबी डिग्री और पांच वर्ष ग्रुप-ए सेवा का अनुभव रखने वाले वर्तमान या सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं. अदालत ने इस संबंध में दायर याचिका खारिज कर दी.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान माओवादी अभियान की सफलता और छत्तीसगढ़ के अमृत रजत महोत्सव को लेकर चर्चा हुई.

केंद्र सरकार अधिकतम खुदरा मूल्य प्रणाली में बदलाव लाने की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और उपभोक्ताओं को अनुचित मूल्य वृद्धि से बचाना है.

बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान कथित रूप से विदेशी नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में पाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है. राजद सांसद मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग गठबंधन सहयोगी की तरह काम कर रहा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने दिल्ली की पिछली सरकार पर 1700 करोड़ रुपये के फंड का उपयोग नहीं करने का आरोप लगाया है. नई दिल्ली सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए गोल्डन ऑवर में कैशलेस इलाज की योजना लागू न करने पर केंद्र को फटकार लगाई. सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से त्वरित प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल बनाने को कहा.

केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कैवीएट दायर की, कहा - याचिकाओं पर सुनवाई में बिना पक्ष सुने कोई एकतरफा आदेश न पारित हो.

बीकानेर के अंतिम महाराजा करणी सिंह के उत्तराधिकारियों ने केंद्र सरकार से 23 सालों के बकाया किराए की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. कोर्ट ने केंद्र सरकार और उत्तराधिकारियों से दस्तावेज पेश करने को कहा है, अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने दो सैनिकों को विकलांगता पेंशन देने के एएफटी के फैसले को बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार की अपील खारिज कर दी. अदालत ने सैन्य सेवा के दौरान उत्पन्न बीमारियों और विकलांगता को एक "पैकेज डील" करार देते हुए सैनिकों की निस्वार्थ सेवा के प्रति राष्ट्र की जिम्मेदारी को रेखांकित किया.