Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Indian Railways

Tejas Rajdhani Express bomb threat: शनिवार रात दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन को खाली कराकर तीन घंटे तक तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला.

West Bengal News: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मालदा स्टेशन पर अपने युवा दोस्तों के साथ एक यादगार मुलाकात हुई. पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने पर जबरदस्त उत्साह था!

मालदा टाउन स्टेशन पर पीएम मोदी द्वारा पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन को लेकर जनता में जबरदस्त क्रेज है. स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस आधुनिक ट्रेन की झलक पाने को बेताब है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ अब लंबी दूरी का सफर और भी आरामदायक होने वाला है. 180 किमी/घंटा की रफ्तार, 'कवच' सुरक्षा प्रणाली और वायरस-बैक्टीरिया को खत्म करने वाली यूवीसी डिसइंफेक्टेंट तकनीक से लैस यह ट्रेन भारतीय रेल की तस्वीर बदल देगी.

देश में जल्द ही पहली बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी. नए साल के मौके पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि भारत को उसकी पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक मिल जाएगी. इससे शहरों के बीच कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की माने तो पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी. शुरुआत में यह ट्रेन गुजरात के सूरत से बापी के बीच दौड़ेगी. पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा के बीच सेवा शुरू होगी. इसके बाद वापी से सूरत का सेक्शन खुलेगा. उसके बाद वापी से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन दौड़ाई जाएगी.

Railone App Discount: भारतीय रेलवे ने नए साल 2026 की शुरुआत में यात्रियों को तोहफा दिया है. RailOne एप से जनरल टिकट बुक करने पर 3% डिस्काउंट मिलेगा, जबकि R-वॉलेट से पेमेंट करने पर कुल 6% तक का फायदा होगा.

भारतीय रेलवे ने 215 KM से अधिक की यात्रा के लिए किराये में बढ़ोतरी का फैसला किया है. जानें साधारण, एक्सप्रेस और एसी कोच में प्रति किलोमीटर कितने पैसे बढ़ेंगे और किसे मिलेगी राहत.

क्रिसमस और नए साल 2026 के जश्न को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए कमर कस ली है. रेलवे ने देशभर के 8 अलग-अलग ज़ोन में 244 से अधिक विशेष ट्रेनों (Special Trains) की घोषणा की है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि रेल कौशल विकास योजना के तहत देशभर में 98 केंद्रों पर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में 14 केंद्र हैं. अब तक 31,839 युवाओं को प्रशिक्षण मिला, जिनमें 5,862 यूपी के हैं.

भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब यात्रियों को अपनी वेटिंग और आरएसी (RAC) टिकटों का स्टेटस ट्रेन छूटने से 10 घंटे पहले ही पता चल जाएगा.