‘सम्मान और सुरक्षा सिर्फ कार्यकाल तक नहीं’: रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक
Supreme Court: सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जजों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कोर्ट ने कहा कि जजों की सुरक्षा केवल उनके कार्यकाल तक सीमित नहीं हो सकती. पूरे देश में समान सुविधाएं और सुरक्षा नीति तैयार करने के लिए शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को दो सप्ताह के भीतर कमेटी गठित करने का निर्देश दिया.
ED की कार्रवाई पर मुहर; TMC के 450 करोड़ रुपये वाले खाते फिलहाल रहेंगे फ्रीज
Calcutta High Court: तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने ईडी द्वारा फ्रीज किए गए पार्टी के तीन बैंक खातों (जिनमें करीब 450 करोड़ रुपये जमा हैं) के संचालन की अनुमति देने से फिलहाल इनकार कर दिया है. ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की स्वतंत्र जांच का हिस्सा बताई जा रही है.
सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंची कोर्ट, लगाए गंभीर आरोप; दिल्ली अदालत में दाखिल की याचिका
Delhi High Court: नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई हैं.
जंतर-मंतर पर मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट में दस्तक; इस बड़ी मांग को लेकर वकील ने लिखा पत्र
Jantar Mantar Protest: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल में भर्ती कराए जाने और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वकील नरेंद्र मिश्रा ने सीजेआई को पत्र लिखकर वांगचुक और अन्य अनशनकारियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा, पर्याप्त चिकित्सा सुविधा देने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति देने की मांग की है.
11 महिला वकीलों की सफलता बनी मिसाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने 85 अधिवक्ताओं को दी नई जिम्मेदारी
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने 85 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया. सूची में 11 महिला वकील भी शामिल हैं, जिन्होंने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं.
खनिज अधिकार मामले में बड़ा उलटफेर; कोर्ट ने इस कानून को बताया असंवैधानिक
Kerala High Court: केरल हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में 'केरल मिनरल्स एक्ट 2011' को असंवैधानिक घोषित कर दिया है. अदालत ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 300A का उल्लंघन माना है. इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को झटका देते हुए भूमि मालिकों से वसूली गई रॉयल्टी की रकम को तीन महीने के भीतर वापस करने का आदेश दिया है.
संत रामपाल को बड़ा झटका: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, सोलन कोर्ट की कार्यवाही पर लिया ये बड़ा एक्शन
Book Controversy: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने संत रामपाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पुस्तकों के वितरण को लेकर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी. हालांकि, अदालत ने आवश्यक अभियोजन स्वीकृति न मिलने के कारण सोलन की कार्यवाही को फिलहाल रद्द कर दिया है.
परीक्षा से 10 दिन पहले ही हो गया था ‘खेल’; NEET-UG लीक में CBI के हाथ लगा मास्टर-प्लान
NEET UG Paper Leak Case Update: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच के मुताबिक, लातूर के कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर ने NTA पैनल में शामिल केमिस्ट्री टीचर पी.वी. कुलकर्णी से परीक्षा से 10 दिन पहले ही ₹5 लाख में पेपर लीक करवाया था.
गाजियाबाद की मासूम से दरिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का फूटा गुस्सा, अस्पतालों को लेकर की ये बेहद तिखी टिप्पणी
Supreme Court: गाजियाबाद में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निजी अस्पतालों के असंवेदनशील रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि इलाज से इनकार करने वालों को अपने नाम के आगे 'डॉक्टर' लिखने का कोई हक नहीं है.
रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट से आई बड़ी खबर; अदालत ने लिया ये फैसला
Ram Setu Case: रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग वाली सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 4 सप्ताह के लिए टाल दी है. स्वामी के स्वास्थ्य कारणों के चलते उनके वकील ने यह समय मांगा. याचिका में कहा गया है कि रामसेतु ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है.







